फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का डर ः सप्ताह भर में ७२ फीसदी बढ़ी जांचओमिक्रोन के डर से सात दिन में 72 फीसदी बढ़ी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रोन के डर से सात दिन में 72 फीसदी बढ़ी कोरोना की जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन के डर से संक्त्रस्मण की जांच दर में 70 फीसदी का उछाल आ गया है। सात दिन पहले रोज औसत 2500 लोगों की जांच की जा रही थी जो अब 4300 पर पहुंच गई है। इसकी वजह स्वास्थ्य विभाग का हरकत में आना भी है। दूसरी लहर के धीमा पड़ने पर बंद किए जांच केंद्रों पर फिर से नमूने लिए जाने लगे हैं। इन केंद्रों पर कोरोना के लक्षण वाले लोग भी जांच के लिए पहुंचने लगे हैं। सात दिन पहले तक प्रमाण पत्र बनवाने, मरीज भर्ती कराने जैसी जरूरत के लिए ही लोग कोरोना जांच करा रहे थे।
ओमिक्रोन का डर टीकाकरण केंद्रों पर लंबी होती जा रही कतारों से भी महसूस किया जा सकता है। सात दिन पहले तक स्थिति यह थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों के गली-गली और गांव-गांव जाकर अपील करने पर भी टीका लगवाने के लिए बहुत कम लोग आ रहे थे। अब सुबह से लाइन लगने लगी है। दूसरे डोज की तारीख गुजर जाने पर भी नहीं आ रहे लोग अब पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जांच
28 नवंबर 2100
29 नवंबर 2248
30 नवंबर 2000
एक दिसंबर 4302
दो दिसंबर 4046
तीन दिसंबर 4282
सात दिन में 160272 ने लगवाया टीका
पिछले सात दिन में 160272 लोगों ने टीका लगवाया है। इससे पहले सात दिन में 1.30 लाख लोगों को टीका लगा था। जिले में अब तक 38 लाख 68 हजार 371 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। इनमें से 24 लाख 37 हजार 888 लोगों ने पहला और 14 लाख 30 हजार 483 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया है।
28 नवंबर 17098
29 नवंबर 24000
30 नवंबर 25000
एक दिसंबर 24372
दो दिसंबर 27200
तीन दिसंबर 26539
चिंता : ढूंढे नहीं मिल रहे विदेश से लौटे 392 लोग
नवंबप में विदेश से लौटे लोगों में से 392 ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इनके पते पर ये नहीं मिले। इनके फोन स्विच ऑफ हैं। इनकी तलाश में अब पुलिस की मदद भी ली जा रही है। माना जा रहा है कि पासपोर्ट बनवाने के बाद इन लोगों ने पता और फोन नंबर बदल लिया। स्वास्थ्य विभाग के पास डाटा इनके पासपोर्ट वाला है। हिंडन एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें आने वाले यात्रियों की जांच कर रही हैं। एक नवंबर से 18 नवंबर तक बाहर के देशों से 1043 लोग आए। इनमें 758 की जांच हो चुकी है। 19 से 30 नवंबर तक 1109 यात्रियों में से 300 ने अपनी जांच कराई। इनमें से कोई भी यात्री कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
नेहरु नगर में बुजुर्ग दंपती संक्रमित
मुंबई की यात्रा कर लौटे बुजुर्ग दंपती को कोरोना की पुष्टि की गई है। नेहरूनगर निवासी ये दंपती 29 नवंबर को मुंबई की यात्रा कर जयपुर होते हुए कार से गाजियाबाद लौटे हैं। एक निजी लैब में जांच के बाद दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज होम आईसोलेशन में चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 69 वर्षीय बुर्जुग अपनी पत्नी के साथ मुंबई गए थे। जयपुर में एक कार्यक्त्रस्म में शामिल होने के बाद वह गाजियाबाद लौटे हैं। दोनों को खांसी की शिकायत के बाद जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है। फिलहाल उनके घर और आसपास के घरों को सैनिटाइज कराया गया है। संपर्क में आने वाले 39 लोगों की जांच भी कराई जा रही है। इससे पहले 28 नवंबर को आंध्र प्रदेश से आने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था।
कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर चौकसी बढ़ाई गई है। सबसे ज्यादा फोकस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की जांच पर है। पिछले कुछ दिनों से लोगों में जागरुकता बढ़ी है। टीकाकरण तेज हुआ है ।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने के लिए अपील की गई है। बाजारों में दुकानों पर भीड़ न लगे इसका ध्यान दुकानदार रखें। बाजारों में भीड़ न लगे इसके लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह, डीएम
पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह नियमित चेकिंग अभियान चलाएं। जो लोग बिना मास्क के मिलते हैं उनको पहली बार चेतावनी दें दूसरी बार मिलने पर चालान करें। कहीं पर भीड़ न जुटने पाए।
पवन कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें