फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से दो दिन पहले गिरफ्तार हुआ दूल्हा, दो-तीन साल पहले की थी गलती; करतूत का वीडियो अब हुआ वायरल

Fri, 15 Nov 2024 11:01 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एसआई आदेश कुमार को इसकी जांच सौंपी गई। छानबीन में पता चला कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक कनावनी निवासी दीपक नागर है। 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार की शाम पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के वायरल वीडियो मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कनावनी निवासी दीपक नागर है, जो फार्मेसी का काम करता है। आरोपी की गिरफ्तारी उसकी शादी से दो दिन पहले हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एसआई आदेश कुमार को इसकी जांच सौंपी गई। छानबीन में पता चला कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक कनावनी निवासी दीपक नागर है। शुक्रवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दीपक नागर ने पुलिस को बताया कि जिस पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी वह उसके दोस्त नोएडा के सेक्टर 41 स्थित अग्गापुर निवासी उसके दोस्त सागर डागर की थी। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। युवक की दो दिन बाद शादी है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें