फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में आग का गोला बनी बस: हादसे के वक्त मची चीख पुकार, एक चूक से चली जाती 16 बच्चों की जान

Thu, 14 Nov 2024 11:24 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कौशांबी थाने के पीछे मदर्स ग्लोबल स्कूल की एक बस आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान बस में 16 बच्चे सवार थे। नगर निगम और स्थानीय लोगों ने समय रहते सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गाजियाबाद में स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी थाने के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 15-16 बच्चे भी सवार थे। मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला। इसके दौरान पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद बस को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे कौशांबी थाने के पीछे स्थित श्री रेजिडेंसी इलाके में स्कूल बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर सभी दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फायर स्टेशन वैशाली से फायर टैंकर के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ ने बताया कि जिस स्कूल बस में आग लगी थी वह प्रीत विहार दिल्ली स्थित मदर्स ग्लोबल स्कूल की एसी बस थी। बस में ड्राइवर के अलावा 16 बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुरूआती छानबीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें