फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्रेटर पैंथर ने 10 विकेट से जीता विराज प्रीमियर लीग टूर्नामेंट

विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित विराज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शॉट लग
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत ने विराज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला ग्रेटर पैंथर और गाजियाबाद सिटी सूरमाज के बीच हुआ, जिसमें ग्रेटर पैंथर की टीम ने 10 विकेट से जीता हासिल कर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद सिटी सूरमाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 71 रन बनाए। बल्लेबाज आलोक गुप्ता ने 32 रन बनाए। गेंदबाज आलोक सिंह और मनीष सिंघल ने एक-एक विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ग्रेटर पैंथर ने मात्र पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए 73 रन बनाकर टूर्नामेंट जीता। बल्लेबाज आलोक सिंह ने 30 और करन ने 16 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड आलोक सिंह को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें