फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री की अपील से सोने की ब्रिक्री में आई 50 फीसदी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और बढ़ते सोने के दामों का असर अब सराफ बाजार में साफ दिखने लगा है। 10 मई को पीएम की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के सत्रह दिन में सोने की बिक्री में 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। सराफ कारोबारियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अब लोग केवल जरूरत के हिसाब से ही लोग छोटे आभूषण ही खरीद रहे हैं। निवेशकों की संख्या तेजी से कमी हुई है।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नकुल वर्मा ने बताया कि पहले जहां लोग सोने के सिक्के और भारी आभूषण खरीदते थे, वहीं अब उनकी बिक्री लगभग बंद हो गई है। बाजार में ग्राहक तो आ रहे हैं, लेकिन हल्के वजन की चेन, अंगूठी या बच्चों के छोटे गहने ही जरुरत के लिए खरीद रहे हैं। शादी-विवाह वाले परिवार भी बजट कम कर चुके हैं। निवेश के रूप में सोना खरीदने का चलन भी कमजोर पड़ा है।
पुराने गहनों को दे रहे हैं नया रूप
कई ग्राहक केवल पुराने गहनों की मरम्मत कराने पहुंच रहे हैं। नए गहनों की खरीद पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के इस आह्वान के कारण लोगों ने नया सोना खरीदने के बजाय घर के पुराने गहनों को ही नए डिजाइन में ढलवाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर ट्रांस हिंडन सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि खरीकारी आधी हो गई है।
विज्ञापन


सोने के दाम बढ़ने के बाद से सराफ बाजार से बंद हुई स्कीम
सोने की कीमतों में लगातार तेजी आने के बाद कई ज्वेलर्स ने अपनी मासिक गोल्ड सेविंग स्कीम भी बंद कर दी है। एक नामी ब्रांड के मालिक राजन वर्मा का कहना है कि कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण स्कीम चलाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, ग्राहक भी अब लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें