फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का पैर बांधकर पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का पैर बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर एक युवक का पैर बांधकर प्लॉस्टिक के पाइप से पीटने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र का बताया गया है। हालांकि पुलिस ने वीडियो के मामले में कोई शिकायत नहीं आने और वीडियो पुराना होने की बात कह रही है।
वायरल वीडियो में एक युवक को छह से सात युवक पीट रहे हैं। युवक के पैर बेल्ट से बांधकर लकड़ी के डंडे पर दो आरोपियों ने लटका रखा है। एक युवक प्लॉस्टिक के पाइप से युवक को पीट रहा है। वहां खड़े अन्य युवक भी युवक को लात घूसों से पीट रहे हैं। एक आरोपी युवक बोल रहा कि तूने बुजुर्ग के 700 रुपये नहीं दिए। एक ग्राहक के 1500 रुपये लेकर चला गया और पैसे वापस नहीं दिए। एक-एक कर सभी आरोपी युवक को पीट रहे और कह रहे कि बोल आगे से ऐसा करेंगे। वीडियो में एक महिला की आवाज आ रही है, युवक को पीटने वाले आरोपी महिला को वहां से जाने के लिए बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एसएचओ नागेंद्र चोबे ने बताया कि वीडियो के मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने आसपास पुलिस चौकियों में तैनात इंचार्जों को वीडियो को भेजा है। वीडियो में आरोपियों ने गर्मी के कपडे़ पहन रखे हैं। वीडियो पुराना प्रतीत होता है। आरोपियों की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें