फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पुलिस से झड़प में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की पुलिस से झड़प में पांच घायल
विज्ञापन

लोनी। बढ़े मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने पर मंडोला आवास विकास कार्यालय के गेट पर अर्धनग्न होकर अनशन करने जा रहे किसानों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। मंगलवार सुबह हुई झड़प के दौरान पांच किसान घायल हो गए। वहीं, तीन पुलिसकर्मियों के भी घायल होने का दावा किया गया है। किसानों ने आविप कार्यालय के परिसर में अनशन शुरू किया है।
किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर आवास विकास कार्यालय गेट के बाहर किसानों को अर्धनग्न होकर अनशन पर बैठना था। बड़ी संख्या में किसान गेट की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने पहले ही किसानों को रोकने के लिए रस्सी बांध दी। किसानों को पुलिस ने गेट पर जाने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस की झड़प हो गई। करीब आधा घंटे चली झड़प में किसान रस्सी को पार कर गेट पर पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठी भांजी। लाठी भांजने के दौरान महेंद्र मास्टर, हरीराम त्यागी, प्रवेश कुमार, कुसुम और सरिता घायल हो गए। इस दौरान घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया। आरोप है कि एंबुलेंस घटनास्थल नहीं पहुंची। इस पर किसान खुद ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस से झड़प के बाद किसान आविप कार्यालय के अंदर घुस गए और अर्धनग्न होकर अनशन शुरू किया। महिला किसानों ने अंदर ही चुल्हे बनाए और खाना पकाया। कार्यालय परिसर में किसानों का धरना शुरू होने पर आवास विकास कार्यालय का काम ठप हो गया। किसानों को समझाने के लिए लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय, तहसीलदार शिव नरेंश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने अधिकारियों की एक नहीं सुनी। किसानों का कहना है कि अब किसानों का अनशन कार्यालय के अंदर से चलेगा। रात के लिए किसान अंदर ही अपने टेंट लगाएंगे।
विज्ञापन

ये किसान बैठे अनशन पर
पुलिस से झड़प होने के बाद मंगलवार को मास्टर महेंद्र त्यागी, नवीन त्यागी, किशनलाल प्रजापति, ब्रह्मदत्त त्यागी, विनोद त्यागी, विजेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद कुमार अनशन पर बैठे।
क्या बोले एसएचओ
ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ रविंद्र चंद पंत ने बताया कि घटना के दौरान दो महिला कांस्टेबल रेसू, रीतू और एक एसआई संजीव कुमार घायल हुए हैं। उनको मेडिकल के लिए भेजा है। घायल पुलिस कर्मियों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठी नहीं चलाई है।
विज्ञापन

मदन भैया उतरे किसानों के समर्थन में
पूर्व विधायक मदन भैया ने कहा कि किसान पिछले 5 साल से चिलचिलाती गर्मी व कड़कड़ाती ठंड में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन यूपी की भाजपा सरकार मंडोला योजना के किसानों को न्याय देने की बजाय अब बर्बरता पर उतर आई है। किसानों के आंदोलन को कुचलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें