फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेट्रो के लिए समय से निकलें घर से, मिलेगी लंबी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मेट्रो के लिए समय से निकलें घर से, मिलेगी लंबी लाइन
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत एक बार फिर से मेट्रो ने 50 फीसदी सीटों पर ही सफर करने का आदेश जारी किया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर आम लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो वह सफर से बचें। ऐसे में बुधवार से फिर यात्रियों को लंबी लाइन झेलनी होगी। मेट्रो लेने के लिए समय से पहले घर से निकलना ठीक रहेगा। फिलहाल डीएमआरसी बुधवार को यह आदेश जारी करेगी कि किस स्टेशन पर कितना प्रवेश द्वार खुलेगा।
रोजाना गाजियाबाद से दिल्ली एनसीआर में जॉब करने वाले करीब 40 हजार लोग मेट्रो में सफर करते हैं। मेट्रो की क्षमता आधी करने से लोगों के सामने दिक्कतें आएंगी और एक बार फिर से लोग कैब और ऑटो पर निर्भर होंगे। मेट्रो के एपीआरओ जीवन कुमार का कहना है कि कोविड सुरक्षा के तहत यह फैसला लिया गया है। 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन के अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर फिलहाल प्रवेश के लिए एक या दो ही गेट खोला जाएंगे। बता दें कि कोरोना काल के बाद सितंबर में जब मेट्रो का संचालन हुआ था तब भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही ही मेट्रो चली थी। तब करीब एक महीने तक यात्रियों को भारी दिक्कत हुई थी। लंबी लाइन में यात्रियों को लगना पड़ा था। बुधवार से यात्रियों को एक सीट छोड़कर ही बैठना होगा। एक सीट छोड़कर बैठने के लिए जो स्टीकर सीटों पर चिपकाया गया था, वह व्यवस्था पहले की तरह लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्मार्ट कार्ड लेकर चलें
बुधवार से मेट्रो तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन होगी। टोकन काउंटर पर लंबी लाइन से बचने के लिए यात्री स्मार्ट कार्ड लेकर चलेंगे तो उन्हें प्रवेश में वरीयता मिलेगी। ऐसे में आप मेट्रो से सफर करने जा रहे हों तो अपना स्मार्ट कार्ड लेकर ही चलें। मास्क का पहनना भी अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के यात्री को स्टेशन से लौटा दिया जाएगा।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें