फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभी फिर पहुंचा 50 पर, पालक भी 40 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोभी फिर पहुंचा 50 पर, पालक भी 40 रुपये किलो
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर के पड़ोस के इलाकों में खेती में जैसे-जैसे हरी सब्जियां कम हो रही हैं। मंडी में हरी सब्जियों की कीमत फिर से उछाल मारने लगी है। एक सप्ताह पूर्व तक जहां फूल गोभी 20 से 30 रुपये किलो बिक रही थी। वही अब 40-50 के दाम पर पहुंच चुके हैं। यही नहीं बंद गोभी और बैगन भी 40 रुपये किलो के भाव से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि इस बार खेतों में बारिश की वजह से काफी फसल बर्बाद हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से हापुड़, बुलंदशहर और बागपत आदि आसपास के जनपदों से नई फसल आने लगी थीं। नई फसल बाजार में अभी कम आ रही है। जिससे सब्जियों के दाम गिरे थे। सब्जी मंडी समिति के पदाधिकारी विकास कुमार यादव का कहना है कि सब्जियों के दाम मंडी में स्टॉक आवक पर निर्भर होता है। जब मंडी में सब्जियों की खेप अधिक होती है तो दाम कम होते हैं। दस दिन बाद दूसरी फसल कटेगी तो फिर से रेट कम होंगे। वहीं आढ़ती हरिशंकर का कहना है कि टमाटर और आलू की खेप पूरी आ रही है, इससे इनके भाव भी कम हैं। पंजाब से आलू, नासिक से प्याज और पुणे से टमाटर की खेप पर्याप्त मंडी में पहुंच रही है। ऐसे में यह सस्ते हैं। वहीं, जिन सब्जियों की आवक कम है उसके भाव अधिक है।
विज्ञापन

सब्जियों के नाम दाम एक सप्ताह पूर्व वर्तमान
गोभी 30 40-50
मटर 30 40
पालक 20 40
बैगन 20 40
बंद गोभी 30 40
बथुआ 20 30
गाजर 20 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें