फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिखंड में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, क्रोकरी, गद्दे और सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिखंड में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शक्तिखंड-4 में नील गगन टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि गोदाम में करीब 15 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। फिलहाल आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
संदेश कुमार शर्मा वसुंधरा सेक्टर 2बी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका शक्ति खंड 4 में नील गगन टेंट हाउस का गोदाम है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। पीड़ित का कहना है कि गोदाम पर 2 कर्मचारी भी काम करते हैं। मगर दिवाली पर वह अपने गांव चले गए थे। इसीलिए वह जल्दी ही गोदाम का ताला लगाकर घर लौट गए। वहां पहुंचने पर एक घंटे बाद उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि गोदाम में आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मी अंदर भी नहीं घुस पा रहे थे। इसको लेकर उन्हें दीवार और दरवाजा तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश कुमार ने बताया कि करीब 2007 से उनकी दुकान इंदिरापुरम में पीपल चौक पर थी। लेकिन कोरोना काल में दुकान मालिक ने वहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना दिया। इस वजह से उन्हें सारा सामान यहां टेंट हाउस के गोदाम में शिफ्ट करना पड़ा। इस वजह से गोदाम में काफी ज्यादा सामान भरा हुआ था। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान गोदाम में कोई कर्मचारी नहीं था।
चीफ फायर ऑफिसर सुुनील सिंह ने बताया कि टेंट हाउस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें