फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई में घायल युवक की मौत, शव सड़क पर रख लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

शव सड़क पर रख लगाया जाम
- संगम विहार में साढ़े तीन माह पूर्व तीन लोगों ने युवक सरिये से पीटा था
- प्रशासन ने आर्थिक मदद का दिया आश्वासन, आरोपियों पर होगी 302 की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। संगम विहार में साढ़े तीन महीने पहले पिटाई में घायल युवक की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने इंद्रापुरी कॉलोनी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों के आर्थिक मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने जाम खोला।
संगम विहार निवासी राहुल (25) निजी कंपनी में नौकरी करते थे। घर पर मां शीलादेवी, पत्नी आरती, बेटा रौनक, लड्डू बेटी मन्ना हैं। 20 जून को कॉलोनी में रहने वाले कुछ दबंगों ने उनकी मामूली विवाद में सरिया से हमला कर राहुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राहुल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में घर से ही उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को फोन कर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह शव घर पहुंचा। परिजनों ने इंद्रापुरी कॉलोनी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। तहसीलदार शिव नरेश सिंह और सीओ अतुल कुमार सोनकर भी मौके पर पहुंचे। आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने पर परिजन शव लेकर लौट गए। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। अब एफआईआर में संशोधन कर धारा 302 बढ़ाई जाएगी। सभी आरोपी पहले सी ही जेल में है।
विज्ञापन

राहुल के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक राहुल को सरिया से पीट रहे थे। वायरल वीडियो और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अंकित, पूजन उर्फ दीपक, भानू उर्फ अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया था।
आरोपी पक्ष पर धनकाने का आरोप
राहुल के ताऊ के लड़के ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी पक्ष फैसले के लिए दबाव बनाने को धमकी दे रहा था। उन्होंने पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी है। धमकी के चलते राहुल के बेटे को उसकी नानी के घर भेज दिया था।
विज्ञापन

जाम के लिए उकसाने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद राहुल के परिजनों ने जाम खोल दिया और शव लेकर लौटने लगे तभी भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसने वापस शव सड़क पर रखकर जाम लगाने को कहा। आरोप है कि परिजनों ने दोबारा जाम लगाने से मना कर किया लेकिन कार्यकर्ता जाम लगाने के लिए कहने लगे। इस दौरान पुलिस मौके पर थी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि जबरन जाम लगाने का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं भुपेंद्र, आसिफ, कपिल, सुशांत, अंकित, अमित, राहुल, सुनील, पवन, मौ. आजाद को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें