एलिवेटेड रोड विस्तार में यूपी गेट पर बनेगी अप रैंप
एलिवेटेड रोड फेज-1 प्रोजेक्ट में राजनगर एक्सटेंशन के करहेड़ा से शुरू होने वाली सड़क यूपी गेट पर जाकर खत्म हो रही है। यहां डाउन रैंप के जरिए दिल्ली और फिर नोएडा की ओर जाया जा सकता है। नए विस्तार के प्रोजेक्ट में एलिवेटेड रोड पर डाउन रैंप से उतरने के बाद उस पर चढ़ने के लिए अप रैंप का निर्माण किया जाएगा।
विस्तार के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से होगी कनेक्टिविटी
एलिवेटेड रोड के विस्तार के प्रोजेक्ट में डीएनडी से पहले एक लूप (घुमावदार सड़क) का निर्माण कर अक्षरधाम से शुरू हो रहे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। 32 किमी लंबा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से एनएच-9, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे व ईस्टर्न पेरिफेरल आपस में जुड़ने है। ऐसे में एलिवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के लिए सीधा लूप मिलने से सीधे लोनी, फिर बागपत के खेकड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल-वे और फिर बागपत, सहारनपुर, शामली, मेरठ आदि जिलों तक आसानी से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।
एलिवेटेड रोड विस्तार के प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की योजना है। आरएफपी तैयार करने के लिए सलाहकार फर्म की नियुक्ति कर दी गई है। तीन माह में प्रस्ताव तैयार होने के बाद आवेदन मांगे जाएंगे- कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए