फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत वापस लेने की एवज में चचेरे भाई ने मांगी 25 लाख की रंगदारी

Mon, 29 Jul 2019 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

गुरुग्राम में सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत वापस लेने की एवज में प्रॉपर्टी डीलर से उसके चचेरे भाई ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने पीड़ित के परिवार को मारने की धमकी देकर करीब साढ़े 7 लाख रुपये ऐंठ भी लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव वजीराबाद निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा कि उनकी सेक्टर- 53 हैदरपुर वीरान में पुश्तैनी जमीन है जिस पर उनका परिवार रहता है। जबकि पुलिस के अनुसार यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर ली थी, लेकिन बाद में इसे रिलीज कर दिया।

आरोप है कि जमीन के रिलीज होने के बाद दिनेश के चचेरे भाई आशीष यादव ने इस पर हक जताना शुरू कर दिया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ने दिनेश व उसके परिवार को परेशान करने के लिए सीएम विंडो पर शिकायतें लगानी शुरू कर दी। जिला नगर योजनाकार (ई) की जांच में यह शिकायतें झूठी पाई गईं।

आरोप है कि इसके बाद आशीष ने दिनेश व उसके परिवार के खिलाफ शिकायतें न देने व दी हुई शिकायत वापस लेने की एवज में 25 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके परिवार को बदमाशों से पिटवाने की धमकी दी। आरोप है कि आशीष ने अपने साथियों के साथ उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उनसे करीब साढ़े 7 लाख रुपये भी हड़प लिए।

रंगदारी के बनाए सबूत
दिनेश ने बताया कि जब आशीष उन्हें परेशान कर रुपयों की मांग कर रहा था तो उन्होंने उसके खिलाफ सबूत जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी। आशीष द्वारा अलग-अलग समय में उन्हें साढ़े 7 लाख रुपये देने के वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग भी तैयार की जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया। 

जांच के बाद हुआ केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि दिनेश ने जून 2019 में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने अपने चचेरे भाई आशीष व उसके साथियों पर करीब दो साल से परेशान कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। मामले में जांच के उपरांत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें