फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मिलेगी राहत, सप्ताह में छह दिन चलेगी दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मिलेगी राहत, सप्ताह में छह दिन चलेगी दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस
विज्ञापन

गाजियाबाद। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 8 मार्च से करीब दो माह के लिए सप्ताह में छह दिन चलेगी। इससे न सिर्फ होली पर घर जाने वालों को बल्कि गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वालों को भी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन संचालित होती है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच सिर्फ दो स्टेशन गाजियाबाद और कानपुर में रुककर चलने वाली तेजस ट्रेन सुपरफास्ट है। लखनऊ से नई दिल्ली तक का 511 किलोमीटर का सफर यह सिर्फ 6:15 घंटे में पूरा कर लेती है। सुबह 6:10 बजे लखनऊ से चलने वाली यह सुबह 7:20 बजे कानपुर स्टेशन, सुबह 11:45 बजे गाजियाबाद स्टेशन और दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंच जाती है। दोपहर 3:40 बजे यह ट्रेन लखनऊ के लिए चलती है और 4:11 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचती है। रात 10:05 बजे सफर पूरा कर यह ट्रेन लखनऊ पहुंच जाती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलती है, लेकिन 8 मार्च से यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक 3 मई 2022 तक यह हर सप्ताह छह दिन संचालित होगी। इसके बाद फिर से सप्ताह में चार दिन चला करेगी।
विज्ञापन

----
तेजस की खासियत
- यह कारपोरेट ट्रेन हैं और इसका संचालन आईआरसीटीसी करती है।
- तेजस एक्सप्रेस में हवाई जहाज की तरह ट्रेन होस्टेस सर्विस देती है।
- इस ट्रेन में डायनेमिक फेयर सिस्टम लागू है।
- पांच साल या इससे ज्यादा आयु के बच्चे का पूरा किराया लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें