फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजरी फर्म से कर्मचारी ने उड़ा लिए ४८ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हौजरी फर्म से कर्मचारी ने उड़ा लिए 48 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। गांधीनगर में हौजरी फर्म से कर्मचारी ने 48 लाख रुपये की चोरी कर ली। फर्म मालिक ने जब चोरी पकड़ी और कर्मचारी पर दबाव बनाया। इसके बाद कर्मचारी ने उन्हें 10-10 लाख रुपये के चार चेक दे दिए। आरोपी ने बाकी की रकम जल्द चुकाने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी अपने छोटे भाई के साथ कुछ दिन बाद आया और पिस्टल तानकर चेक वापस मांगने लगा।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रचित धमीजा रहते हैं। गांधीनगर में ही उनका कान्हा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हौजरी का कारोबार है। रचित का आरोप है कि न्यू कोटगांव निवासी अमित दो साल से उनके यहां काम कर रहा था। वह बाजार में माल सप्लाई करता था। उनका आरोप है कि अमित ने बीते पांच माह से सप्लाई किए माल का पैसा बाजार से उठा लिया और फर्म में जमा नहीं किया। करीब 48 लाख रुपये का भुगतान फर्म को नहीं मिला। बाजार में जानकारी करने पर रचित को कर्मी अमित की करतूत का पता चला। दबाव बनाने के बाद अमित ने दस-दस लाख रुपये के चार चेक रचित को दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद अमित व उसका भाई वैभव उर्फ गोलू अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके यहां पहुंचे और मारपीट कर उनका गला दबा दिया। आरोपितों ने पिस्टल दिखाते हुए चेक वापस मांगे और चेक को बैंक में लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। रचित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें