फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर सिकरोड़ा में 93.78 प्रतिशत मतदान, जिला किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर सिकरोड़ा में 93.78 प्रतिशत मतदान, जिला किया टॉप
विज्ञापन

गाजियाबाद। पांचों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को हुए मतदान में मुरादनगर के रसूलपुर सिकरोड़ा गांव के लोगों ने टॉप किया है। गांव के बूथ नंबर 315 पर 93.78 प्रतिशत मतदान हुआ हुआ है। वहीं, जिले में दूसरे नंबर पर लोनी का बूथ नंबर 440 गढ़ी सब्लू है। यहां 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुरादनगर विधानसभा सीट पर 553 बूथ बनाए गए थे। इस सीट पर 454745 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 246764 और महिला मतदाताओं की संख्या 209951 है। 151045 पुरुष और 121726 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 59.72 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल गांव है रसूलपुर सिकरोड़
रसूलपुर सिकरोड़ा मुस्लिम बहुल गांव है। करीब दस हजार की आबादी वाले गांव में 6005 मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाता की संख्या 4 हजार से अधिक है। गांव के प्रधान मुकम्मिल का कहना है कि गांव में साक्षरता दर भी 80 प्रतिशत है। हर चुनाव में गांव के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 2017 में भी गांव के लोगों ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान किया था। गांव के बूथ नंबर 315 पर लोगों ने जमकर मतदान किया था। मतदान के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से सबसे अधिक मतदान वाले बूथों की जारी की गई सूची में यह गांव टॉप पर है। इस बूथ पर 93.78 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।
विज्ञापन

मुरादनगर विधानसभा सीट : सबसे अधिक मतदान वाले टॉप 10 बूथ
बूथ मतदान
315 कंपोजिट स्कूल रसूल पुर सिकरोड़ा 93.78
51 प्राइमरी स्कूल कैथवाड़ी रोड 86.58
135 रघुनाथ सहाय मेमोरियल पब्लिक स्कूल विजय मंडी 81.89
24 प्राइमरी स्कूल नंबर दो नेकपुर साबितनगर 81.34
181 माता राजेश्वरी देवी पब्लिक स्कूल कक्ष संख्या 3 80.85
180 माता राजेश्वरी देवी पब्लिक स्कूल कक्ष संख्या 2 80.62
62 प्राइमरी स्कूल खुर्रमपुर कक्ष संख्या 2 80.46
35 प्राइमरी स्कूल नवीपुर कक्ष संख्या 1 80.07
65 प्राइमरी स्कूल रोशनपुर सलेमाबाद पट्टी कक्ष संख्या तीन 80.03
302अ कंपोजिट गर्ल स्कूल रईशपुर कक्ष संख्या 2 79.42
सबसे कम मतदान वाले बूथ
बूथ
87 जूनियर हाई स्कूल असालतनगर कक्ष संख्या 3 14.29
108 ऑर्डिनेंस फैक्टरी इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 5 25.24
364 सामुदायिक केंद्र कमला नेहरू नगर कक्ष 2 29.30
102 जवाहर मेमो. गर्ल इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 1 29.77
106 ऑडिनेंस फैक्टरी कक्ष नंबर 3 30.15
351 प्राइमरी स्कूल गोविंदपुरम कक्ष संख्या 3 30.3
86 जू. हाईस्कूल असालत नगर संख्या 2 32.48
363 सामु. केंद्र कमला नेहरू नगर कक्ष संख्या 1 32.49
107 ऑडिनेंस फैक्टरी कक्ष संख्या 4 32.86
374 इंग्राहम इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 1 34.48
मुरादनगर में शहरी के मुकाबले देहात क्षेत्र के मतदाता आगे
मुरादनगर विधानसभा सीट पर शहरी क्षेत्र के मुकाबले देहात क्षेत्र के मतदाता मतदान करने में आगे रहे। टॉप टेन की सूची पर गौर करें तो देहात क्षेत्र के बूथों पर 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ, सबसे कम मतदान वाले बूथ कस्बे और शहरी क्षेत्र में में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें