फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद मिले सबसे कम संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने बाद मिले सबसे कम संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो महीने बाद 24 घंटे में सबसे कम 46 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 15 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 23 हो गई है। 14 दिसंबर को 26 मरीज मिले थे।
इलाज के बाद बुधवार को 169 लोगों को कोविड पोर्टल से डिस्चार्ज किया गया। 4 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय जिले में 644 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस महीने में नौ दिन में 1028 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि जनवरी महीने में एक दिन में 2360 मरीजों की पुष्टि हुई थी। जनवरी में 27052 मरीज संक्रमण की चपेट में आए थे। अब तक जिले में कुल 83994 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 82873 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इलाज के दौरान 473 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण कम होने लगा तो जांच कर दी कम
जनवरी में एक दिन में सात से आठ हजार जांच की जा रही थी। संक्रमण कम होने लगा तो जांच भी कम हो गई। मौजूदा समय में एक दिन में 5500 से 5700 लोगों की जांच की जा रही है। जांच करने वाले डॉक्टरों की मानें तो संक्रमण कम होने के बाद अब लोग जांच नहीं कराना चाहते हैं। इस समय सिर्फ वही लोग जांच करा रहे हैं, जिनको किसी तरह का इलाज या ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती होना पड़ रहा है। इसके अलावा बुखार होने के बाद निगेटिव रिपोर्ट कार्यालय में दिखाने वाले भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें