फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी के बहाने महिला चिकित्सक से दस मिनट में ठगे 1.41 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
केवाईसी के बहाने महिला चिकित्सक से ठगे 1.41 लाख रुपये
विज्ञापन

कौशांबी। सूर्य लेन निवासी गायनो चिकित्सक डॉ. प्रीति पुष्पम को केवाईसी खत्म होने का मेसेज भेजकर ठगों ने दस मिनट में एक लाख 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि ट्रांजेक्शन के दौरान बैंक से सुनिश्चित करने के लिए फोन आया था। ट्रांजेक्शन के लिए मना करने के बावजूद ठग पैसे निकालने मे कामयाब हो गए। उन्होंने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति पुष्पम ने बताया कि उनके पास 30 जनवरी को ठगों ने केवाईसी खत्म होने का मेसेज भेजा था। कुछ देर बाद उनके पास शातिर ने कॉल की और एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद ठग ने उनसे दस रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। इस प्रक्रिया के बाद दस मिनट के अंदर उनके खाते से दो बार में 76 हजार और 65 हजार रुपये निकल गए। बाद में उनके पास ट्रांजेक्शन सुनिश्चित करने के लिए बैंक से फोन भी आया था। मगर उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि बैंक कर्मियों को मना करने के बावजूद ठगों ने पैसे निकाल लिए। उन्होंने साइबर सेल को शिकायत दी थी। वहां से जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि साइबर टीम को कुछ सुराग मिला है। जल्द ठगों को पकड़ने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें