फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी 12वीं कक्षा की पढ़ाई करते हैं। मंहगे शौक पूरा करने के लिए आरोपी तस्करी और चोरी करते थे। आरोपियों के पास से तीन बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है।
विज्ञापन

कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी विशाल, गौरव और शावेज गांव रजापुर के रहने वाले हैं और रोहित उर्फ मोहित गांव डिडोली मुरादनगर का रहने वाला है, जबकि दो अन्य साथी नाबालिग हैं। बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी 25 से कम उम्र के हैं। जो महंगे शौक पूरा करने के लिए पहले गांजा तस्करी करते थे। इसके बाद चोरी करना शुरू कर दिया। अलग-अलग क्षेत्रों में रेकी के बाद बाइक चोरी करके फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें