फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय बनकर 50 हजार के वाउचर भुनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय बनकर 50 हजार के वाउचर भुनाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। डिलीवरी ब्वॉय बनकर ऑर्डर पिकअप करने के बहाने ओटीपी लेकर साइबर ठग ने इंदिरापुरम के नीति खंड निवासी अवशेष शर्मा के फ्लिपकार्ट पे लेटर अकाउंट से 50 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। फ्लिपकार्ट ने युवक के पास 6 हजार प्रतिमाह की किस्त बनाकर बिल भेज दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन

अवशेष शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर पे लेटर अकाउंट बना हुआ है। जिसकी 50 हजार रुपये की लिमिट है। उनके पास फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय ने कॉल करके कहा कि आपने जो ऑर्डर कैंसिल किया है उसका पिकअप लेना है। अवशेष ने कॉलर से कोई ऑर्डर नहीं करने और ना ही कैंसिल करने की बात कहकर फोन काट दिया। साइबर ठग ने अवशेष को फिर से फोन करके गलती से ऑर्डर पिकअप की रिक्वेस्ट होने की बात कहकर उसे कैंसिल करने के लिए ओटीपी मांग लिया। साइबर ठग ने ओटीपी लेकर पीड़ित के फ्लिपकार्ट पे लेटर खाते से 10-10 हजार के 5 वाउचर से खरीदारी कर ली। पीड़ित का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें मेसेज आने पर हुई। पीड़ित ने इस संबंध में फ्लिपकार्ट से भी शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि फ्लिपकार्ट की ओर से अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है और किस्त का समय नजदीक आ रहा है। वहीं, साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि जिस नंबर से ठग ने फोन किया उसे ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें