फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना के एआईएमआईएम प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना के एआईएमआईएम प्रत्याशी समेत 200 से अधिक समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मसूरी। धौलाना विधानसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ समेत 200 से अधिक कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता का उल्लंघन करने और कोविड नियमों का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति के भीड़ जुटाकर रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम धौलाना विधानसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली व मुजफ्फर अली, हैदर व वासिफ के साथ 200-250 समर्थक डासना स्थित उस्मान गढ़ी में ढोल बजाकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाल चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे डासना चौकी प्रभारी डॉ. राम सेवक ने एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली और समर्थकों से रैली निकालने की अनुमति दिखाने के लिए कहा। लेकिन प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा कोई अनुमति नहीं दिखाई गई। प्रत्याशी हाजी आरिफ अली व उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए मखदूम शाह मजार के सामने से होते हुए डासना स्टैंड की ओर चले गए। डासना चौकी प्रभारी डॉ. राम सेवक ने थाना मसूरी में सूचना दी, जिसके आधार पर एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी आरिफ अली, मुजफ्फर, वासिफ समेत अन्य के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें