फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से 36 लाख के गहने और नकदी से भरा बैग चोरी, बैंक्वेट हॉल संचालकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह से 36 लाख के गहने और नकदी से भरा बैग चोरी, बैंक्वेट हॉल संचालकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन चौकी क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने करीब 36 लाख के गहने से भरा बैग चोरी कर लिया।
बैग में एक लाख 20 हजार की नकदी और पांच मोबाइल भी था। बरात दिल्ली के दिलशाद गार्डन से आई थी। मामले में बैंक्वेट हॉल संचालकों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन निवासी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि उनके बेटे मुकुल की बरात 22 जनवरी को राजनगर एक्सटेंशन के द कॉंटीनेंटल रेड कार्पेट बैंक्वेट हॉल में आई थी। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 9 बजे हॉल से गोल्डन कलर का बैग गायब हो गया। जिसमें 80 तोला सोने के गहने, एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी और 5 मोबाइल फोन थे। काफी तलाशने के बाद बैग नहीं मिला। उन्होंने इसकी जानकारी हॉल प्रबंधक को दी जिसने पुलिस को सूचना देने की बात कही। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस के नहीं आने पर जानकारी हुई कि हॉल प्रबंधक ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। इसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को सूचना दी। शर्मा ने बैंक्वेट हॉल मालिक व प्रबंधक पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
शर्मा का कहना है कि बैंक्वेट हॉल की बुकिंग के दौरान हॉल प्रबंधक ने दो दिन में सीसीटीवी कैमरे लग जाने के आश्वासन दिए थे, लेकिन घटना के बाद हॉल में देखने पर जानकारी हुई कि हॉल में कोई कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में बैंक्वेट हॉल मालिक कमल, मंजुल, गौरव और प्रबंधक अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें