फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में संक्रमित की संख्या हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन में 3.45 गुना कम हुआ कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। पांच दिन के बाद संक्रमण में 3.45 गुना कमी आई है। 23 जनवरी को 591 संक्रमित मिले, जबकि 19 जनवरी को 2041 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 15 जनवरी से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। रविवार को 1365 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 11 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। इस समय 5039 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 59 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक जिले में कुल 78791 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 73411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 465 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में 10 जनवरी से कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या एक हजार के पार चल रही थी। छह जनवरी को जिले में 360 मरीज मिले थे, इसके बाद संख्या लगातार बढ़ रही थी। अब 16 दिन बाद जिले में 24 घंटों के दौरान 591 मरीज मिले हैं। लगातार तीन दिन तक केस कम होने से स्वास्थ्य अधिकारी भी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि अभी भी अधिकारी पीक को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रविवार को सामने आए मरीजों में 70 बच्चे, 220 संक्रमित 20 से 40 वर्ष की उम्र के हैं, जबकि पांच गर्भवती महिलाएं और सात बुजुर्ग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी महीने में दस दिन में संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीज
तारीख - जांच - संक्रमित - स्वस्थ हुए - सक्रिय मरीज
23 जनवरी - 7400- 485 - 1365 - 5039
22 जनवरी - 9102- 906 - 1466 - 5794
21 जनवरी - 8950- 780 - 1859 - 6350
20 जनवरी - 10236 - 1585 - 2436 - 7446
19 जनवरी - 4741- 2041 - 2531 - 8314
18 जनवरी - 9593 - 793 - 2473 - 8828
17 जनवरी -9401- 1301 - 2010 - 10493
16 जनवरी - 9950 - 2103 -1698 - 11211
15 जनवरी - 9681- 1422 - 1224 -10801
14 जनवरी - 9787 - 1963 - 395 - 10604
दूसरी लहर के बाद से अब तक जांच, संक्रमित और संक्रमण दर
महीना - कुल जांच - संक्रमित - संक्रमण दर प्रतिशत में
जनवरी - 202273 - 22877 - 11.31
दिसंबर - 171316 - 237 -1.62
नवंबर - 83540 - 06 - 0.01
अक्तूबर - 138952 - 14 - 0.01
सितंबर - 149513 -18 - 0.01
अगस्त - 120039 - 26 - 0.02
जुलाई - 133121 - 65 - 0.05
जून - 171737 - 324 - 0.23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें