फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बुक कराकर 25.69 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट बुक कराकर 25.69 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट बुक कराकर फ्लैट देने तक बिल्डर ने 25.69 लाख रुपये हड़प लिए और फ्लैट नहीं दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित निखिल मित्तल का कहना है कि प्रोव्यू इंफास्टक्टर प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ सोमा चंद्रा, निदेशक पुनीत त्यागी और विकास त्यागी ने राजनगर एक्सटेंशन में आवासीय कॉलोनी बनाई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित से संपर्क कर उच्च स्तरीय फ्लैट बनाए जाने के बात कही और 2015 में फ्लैट सौंपने का वादा किया। इसके लिए पीड़ित ने 26,22,925 रुपये की कीमत के आधार पर फ्लैट के लिए आवेदन कर दिया। इसके लिए पीड़ित ने 5,83,000 रुपये दे दिए। इसकेबाद पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों पर 19,86,697 रुपये दे दिए। लेकिन कुछ समय बाद मौके पर जाकर देखा तो वहां निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और जो कार्य हुआ वो निम्न स्तर का किया गया। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के सहयोगियों ने फर्जी तथ्य दिखाकर फ्लैट बुक करवा लिया और धोखा देकर मोटी रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी पोस्ट ऑफर फॉर पजेशन का पत्र देकर 5,52,426 रुपये की मांग की गई। जबकि फ्लैट की तय कीमत के आधार पर केवल 1,35,041 रुपये बाकी थे। इस संबंध में उन लोगों से संपर्क किया लेकिन वह अपना कार्यालय और साइट बंद करके चले गए। शिकायत करने पर कोर्ट के आदेश पर पुनीत त्यागी, विकास त्यागी और प्रोव्यू इन्फ्रास्ट्रंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ सोमा चंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें