फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मिनट में मिला बच्चे को इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस मिनट में मिला बच्चे को इलाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरकारी अस्पताल में कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए एक बार फिर व्यवस्था का जायजा लिया गया। कोविड कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद बच्चे को 20 मिनट बाद बच्चे को इलाज मिल सका। रिहर्सल के पहले दिन संयुक्त अस्पताल में बच्चे के साथ चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को जांचा गया। बच्चे को एंबुलेंस से लाया गया। इसके बाद ऑक्सीजन लेवल और अन्य जांच के बाद भर्ती किया गया। मरीज को एंबुलेंस से लाने के बाद भर्ती करने की प्रक्रिया में 20 मिनट लगे।
तीन केंद्रों पर होगा 24 घंटे कोविड टेस्ट
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टेस्टिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीन केंद्रों पर 24 घंटे जांच की सुविधा की मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 10 डमी मरीज किए जाएंगे भर्ती
एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि मंगलवार को 10 डमी मरीज के साथ रिहर्सल किया जाएगा। इसमें अलग- अलग इलाकों से 10 मरीज एंबुलेंस सेवा को फोन करेंगे। इसके बाद देखा जाएगा कि एंबुलेंस द्वारा मरीज को कितने समय में उपलब्ध होती है। वह कितने समय में अस्पताल पहुंचती है और अस्पताल में पहुंचने के बाद मरीज को उपचार मिलने में कितना समय लगता है। इस पर फोकस किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान मॉकड्रिल के दौरान निदेशक डॉ. दीपा त्यागी और मेरठ मंडल की संयुक्त निदेशक डॉ. अंजू जोधा, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तेवतिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना, डॉ. संजीव विंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. सूर्यांशु ओझा मौजूद रहें। संतोष अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें