फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी अधूरी, स्वच्छ सर्वेक्षण जनवरी से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी अधूरी, स्वच्छ सर्वेक्षण जनवरी से शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 जनवरी से शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की टीम शहरों की स्वच्छता को मानकों पर परखने के लिए जनवरी से क्षेत्र में उतर जाएंगी और फरवरी में गाजियाबाद आएगी। नगर निगम के अधिकारी इस बार स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन तैयारी अधूरी है। पूर्व में विलोपित किए जा चुके कूड़ा घरों पर फिर से कचरा डाला जाने लगा है, वहीं कॉलोनियों में लगाए गए डस्टबिन भी बेकार हो चुके हैं। सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की हालत भी खस्ता है। ऐसी स्थिति में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की बजाय नगर निगम और निचले पायदान पर खिसक सकता है।
कॉलोनियों में तीन-तीन माह से नहीं लगी झाड़ूू
नगर निगम मुख्य मार्गों पर तो सफाई करा रहा है, लेकिन नेहरू नगर सेकेंड, मालीवाड़ा, नंदग्राम, रईसपुर, संजय नगर, अशोक नगर समेत अधिकांश कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कों पर गंदगी पसरी है। कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में झाड़ू लग नहीं पाती है और इसके बाद से अब तक दो-तीन बार ही सड़कों की सफाई हुई है। बीच-बीच में हो रही बारिश ही सड़कों की धूल को साफ कर देती हैं। निगम कर्मचारी आते ही नहीं हैं। घरों के सामने खुद ही झाड़ू लगाकर सफाई करते हैं।
विज्ञापन

----
लाखों रुपये खर्च कर विलोपित कूड़ा घरों पर फिर डाला कचरा
नगर निगम ने तीन-चार साल पहले शहर में करीब 200 कूड़ा घरों को विलोपित कराया था। कूड़ा स्थल पर मिट्टी का भराव कराकर बाउंड्रीवॉल और फेंसिंग कराई गई। इसके बाद घास और पौधे लगाए गए। प्रत्येक पर दो से चार लाख रुपये तक खर्च किए गए। 200 कूड़ाघरों पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब इनमें से कई विलोपित कूड़ाघरों पर दोबारा कचरा फेंका जाने लगा है। नगर निगम के अधिकारी भी इससे अवगत है। अधिकारियों की यह अनदेखी स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम पर भारी पड़ सकती है।
----
डस्टबिन हुए लापता
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने कॉलोनियों और बाजारों में डस्टबिन लगवाए थे, लेकिन इनमें से ज्यादातर लापता हो चुके हैं। चंद कॉलोनियों में इक्का-दुक्का डस्टबिन अभी हैं, लेकिन इनकी सफाई नहीं होती। यही वजह है कि इनमें लोगों ने कचरा डालना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

---
अधिकारी बोले
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयारी की जा रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। अगर किसी कॉलोनी में सफाई नहीं हो रही है तो उसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी सैनिटरी इंस्पेक्टरों को रोजाना निगरानी कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें