फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालकागढ़ी चौक से घंटाघर तक होगा मुख्यमंत्री का रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
कालकागढ़ी चौक से घंटाघर तक होगा मुख्यमंत्री का रोड शो
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो किमी का रोड शो कालकागढ़ी चौक से शुरू होकर चौधरी मोड़ होते हुए घंटाघर ठाकुरद्वारा तिराहे पर खत्म होगा। जन विश्वास यात्रा तीन विधानसभा से होकर गुजरेगी। जन विश्वास यात्रा मेरठ के मोहिउद्दीनपुर से मोदीनगर के कादराबाद से होते हुए सबसे पहले सुबह 10 बजे गाजियाबाद प्रवेश करेगी पहुंचेगी। फिर 11.30 बजे मुरादनगर के हंस इंटर कॉलेज में पहली और फिर साहिबाबाद विधानसभा के लाजपतनगर के शनि चौक पर होने वाली दूसरी जनसभा को शाम 04:00 बजे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। फिर गाजियाबाद विधानसभा में शाम सवा छह बजे जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री शो करेंगे।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा का 50 स्थानों पर होगा स्वागत
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का तीन विधानसभाओं में 50 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सांसद वीके सिंह, विधायक, विधान परिषद सदस्य और महापौर साथ रहेंगी। रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक चलेंगे। सबसे पहले मुरादनगर हंस इंटर कॉलेज में विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत और जनसभा होगी। फिर साहिबाबाद में विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में लाजपतनगर शनि चौक पर दूसरी जनसभा को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। फिर अंबेडकर रोड स्थित कालका गढ़ी चौक से शुरू होने वाले दो किमी के रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें