फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान व पूर्व प्रधान के गुट भिड़े, पथराव के साथ 30 राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान व पूर्व प्रधान के गुट भिड़े
विज्ञापन

पथराव के साथ 30 राउंड फायरिंग
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के गांव ढबारसी में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वर्तमान प्रधानपति बासित अली और पूर्व प्रधान बोबी चौधरी पक्ष के लोग जमीन के विवाद को लेकर भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ और करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद कर 200 के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश व पथराव का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ढबारसी निवासी दफेदार व अब्दुल गनी की 30 बीघा जमीन का सौदा पूर्व प्रधान बोबी ने कराया था। बताया गया कि प्रधानपति बासित अली खेत में लगभग साढ़े चार बीघा जमीन ग्राम सभा की बता रहे हैं। बुधवार को प्रधानपति की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी दौरान बोबी त्यागी भी पहुंच गए और ग्राम सभा की जमीन होने से इनकार किया। इसी बात पर बोबी व बासित अली पक्ष में विवाद शुरू हो गया। गालीगलौज से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चल गए। इसी बीच दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। गोलीबारी और पथराव से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। बोबी पक्ष ने प्रधानपति बासित अली पक्ष पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के सामने जारी रहा उत्पात
एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को ललकारा, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और फायरिंग की गई। मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जबकि दोनों पक्षों के चार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पूर्व प्रधान बोबी ने अब्दुल बासित, सलीम व जफर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
बासित अली पर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
बोबी का कहना है कि बुधवार को प्रधानपति बासित अली ने गालीगलौज कर उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। मामले की शिकायत मसूरी थाने में दी गई थी। बृहस्पतिवार को वह घटना के संबंध में एसएसपी से मिलने आए थे। इसी दौरान बासित अली साथियों के साथ उनके घर आ धमका और कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। तमंचे की बट से हमला कर गांव के ही नदीम और साबिर को घायल कर दिया।
विज्ञापन

200 पर हत्या की कोशिश व बलवे का केस दर्ज
एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि मसूरी पुलिस की तरफ से करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। दोनों तरफ के 14 लोगों को नामजद करते हुए हत्या की कोशिश, बलवा, तोड़फोड़ की धाराएं लगाई जा रही हैं। घटना में शामिल लोगों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें