फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से हलकान रहे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से हलकान रहे कारोबारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर निवासी कारोबारी पवन त्रिपाठी का खाता केनरा बैंक में हैं। वह इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते। पवन दो दिन से लेनदेन नहीं कर पा रहे। व्यापार के सिलसिले में कुछ भुगतान करना था वो भी रुका है। शुक्रवार को भी खाताधारकों को बैंकों की हड़ताल की वजह से इस तरह के परेशानी झेलनी पड़ी। नवयुग मार्केट में बैंक संगठनों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक सुनील गोयल ने कहा कि निजीकरण से बैंक ग्राहकों की खातों में जमा राशि भी बैंक दिवालिया होने की सूरत में सुरक्षित नहीं रहेगी। बैंकिंग सेक्टर में छंटनी शुरू हो जाएगी और कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों के निजीकरण का विरोध लगातार किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन के उत्कर्ष सिंह ने कहा कि निजीकरण की आड़ में बैंक ग्राहकों का उत्पीड़न करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

--------
दो दिन में 900 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
12 बैंकों की करीब 300 ब्रांच में हड़ताल से 900 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट बैंकिंग कम होने और निजी बैंकों की ब्रांच न होने से सरकारी बैंकों में अधिक ग्राहक हैं। मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन शाखाएं बंद होने से बैंकिंग लेन-देन 550 करोड़ तक प्रभावित हुआ है।
-----------
आज खुलेंगे बैंक, लग सकती है भीड़
दो दिन बाद आज शनिवार को बैंक खुलने के बाद शाखाओं में भीड़ लग सकती है। इसके अगले दिन रविवार को बैंक बंद रहने से ग्राहक शनिवार को अपने जरूरी काम निपटाने का प्रयास करेंगे। एलडीएम एसपी सिंह यादव ने बताया कि बैंकों में कोविड नियमों का पालन हो, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
----------
बोले कारोबारी :
हड़ताल से ठप हुआ कारोबार :
कारोबारी संजय बिंदल ने बताया कि बैंकों में हड़ताल से कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सुबह जब चेक लगाने के लिए बैंक गया तो हड़ताल का पता चला। बैंक से व्यापारियों का प्रतिदिन काम होता है। ऐसे में हड़ताल कारोबार को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन

-------
नहीं हुए जरूरी भुगतान :
कारोबारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें कारोबार संबंधी जरूरी भुगतान करने थे, जो हड़ताल के चलते नहीं हो सके। अचानक हड़ताल से बेहतर है कि बैंक ग्राहकों को पहले ही मोबाइल पर बैंक शाखाएं मेसेज भेजकर सूचित करें।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें