फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर पिस्टल तान पति बुलवाया, जबरन खाते में डालवाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर पिस्टल तान पति बुलवाया, जबरन खाते में डलवाए 50 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रुपयों के लेनदेन को लेकर तीन युवकों द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक सैनी का आरोप है कि उनके जानकार आशीष वर्मा ने उनके घर पहुंचकर पत्नी पर पिस्टल तान दी और फोन कराकर उन्हें बुलवाया। इसके बाद दोनों को गोली मारने की धमकी देकर जबरन अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने आशीष व उसके दो साथियों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रहने वाले अभिषेक सैनी परिवार के साथ रहते हैं। वह शेयर मार्केटिंग का काम करते हैं। दर्ज कराई रिपोर्ट में अभिषेक का कहना है कि उनके जानकार आशीष वर्मा भी शेयर मार्केटिंग करते हैं। दोनों के बीच करीब 50 हजार रुपयों के लेनदेन का विवाद था। इसको लेकर कुछ दिन पहले ही बातचीत हो चुकी थी। इसके बावजूद आशीष वर्मा 8 दिसंबर को अपने दो साथियों को लेकर उनके घर आ धमका। उस वक्त पत्नी घर पर अकेली थीं। आशीष ने पत्नी की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और फोन कराकर उन्हें बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उन्हें व उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

रकम ट्रांसफर करता है या गोली मार दूं....
अभिषेक सैनी के मुताबिक आशीष वर्मा ने उन पर पिस्टल तानते हुए मोबाइल से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। उन्होंने इनकार किया तो उसने उन्हें व उनकी पत्नी को गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि दहशत में आकर उन्हें गूगल-पे के जरिये आशीष वर्मा के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने पड़े। इसके बाद आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से हाथ धोने की धमकी देकर चले गए।
टेबल पर रखी थीं तीन पिस्टल, आरोपी नशे में थे
अभिषेक सैनी का कहना है कि जब वह घर पहुंचे तो आशीष व उसके दो दोस्त बैठे हुए थे और मेज पर तीन पिस्टल रखी हुई थीं। आशीष ने पिस्टल उनकी तरफ करके कहा कि वह सारे हथकंडे जानते हैं। वह अपनी बात मनवाने के लिए किसी की हत्या भी कर सकते हैं। आरोप है कि घटना के वक्त तीनों आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन

पिस्टल लाइसेंसी हुई दो निरस्त होगा लाइसेंस
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घर में घुसकर जबरन वसूली करने, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अगर पिस्टल लाइसेंसी हुई तो उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। अगर अवैध असलहा हुआ तो बरामदगी पर आर्म्स एक्ट का एक और केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें