फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी घी और पनीर बिगाड़ रहा है सेहत,जांच में नमूने हो रहे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी घी और पनीर बिगाड़ रहा है सेहत, जांच रिपोर्ट में फेल हो रहे नमूने
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में घी और पनीर में मिलावट के मामले पिछले आठ महीने में बढ़े हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आंकड़े खुद इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अप्रैल से लेकर नवंबर तक विभाग ने पनीर के 35 नमूने जांच के लिए भेजे, जिसमें से 28 नमूने असुरक्षित मिले हैं जबकि घी के 33 नमूनों की जांच में पांच असुरक्षित मिले हैं। नकली घी के बढ़ते मामलों में अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिन पर लगातार कार्रवाई विभाग द्वारा की गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की बिक्री करने वाली 134 दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान 22 स्थानों पर विभाग ने छापा मारकर पनीर के नमूनों को एकत्र किया। आठ महीने में विभाग ने 35 सैंपल जांच के लिए भेजे जबकि पिछले सैंपल मिलाकर विभाग को 57 की जांच रिपोर्ट मिली। 28 असुरक्षित नमूनों के अलावा 22 नमूने जांच रिपोर्ट में अधोमानक मिले हैं। मिलावटी और नकली घी के मामले भी सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर जांच कर रही हैं। घी के पांच मामले असुरक्षित मिलने के बाद विभाग उत्पादकों का खुफिया इनपुट जुटा रहा है। मिलावटी घी के मामलों में विभाग ने अब तक 17 हजार और पनीर के मामलों में 17 लाख 55 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

------------
अप्रैल से नवंबर तक लिए गए 30 खाद्य उत्पादों के नमूने :
कुल निरीक्षण- 2042
छापा- 281
सैंपल लिए- 506
रिपोर्ट मिली- 418
अधोमानक - 96
असुरक्षित- 77
मिसब्रांड- 61
----------------------
आठ महीनों में की गई कार्रवाई :
एडीएम कोर्ट में दायर वाद -175
कुल मामलों में निर्णय - 188
वसूला गया जुर्माना- एक करोड़ 40 लाख 90 हजार
-----------------
घी में रिफाइंड और वनस्पति घी तक की मिलावट :
घर-घर में इस्तेमाल होने वाले घी में रिफाइंड और वनस्पति घी की मिलावट की जा रही है। जबकि पनीर के लिए यूरिया, डिटर्जेंट तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घी बनाने में कुछ गिरोह लगातार काम कर रहा है। इनके पीछे खुफिया टीमों को लगाया गया है। दिल्ली से आने वाले लोग सप्ताह भर के लिए आते हैं और घी की बिक्री करके निकल जाते हैं। नंदग्राम, प्रताप विहार, लालकुआं, शालीमार गार्डन, रजापुर, खोड़ा जैसे इलाकों में इनकी सक्रियता अधिक रहती है।
--------
घी की जांच को लेकर विभाग काम कर रहा है। शासन से इसके लिए स्पष्ट निर्देश हैं और मिलावट को लेकर विभाग सख्त है। टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और छापा मारने की कार्रवाई की जाती है।
- विनीत कुमार, अभिहित अधिकारी
---------
कैंसर तक का खतरा :
मिलावटी घी और पनीर पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। लगातार इस तरह के उत्पाद खाने से कैंसर तक का खतरा रहता है। इनसे मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते और इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। गैस, सीने में जलन की बीमारी भी मिलावटी वस्तुएं खाने से हो सकती है।
डॉ. आरपी सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन
जिला एमएमजी अस्पताल
-------------
ऐसे करें पनीर की पहचान : शुद्ध पनीर मुलायम होता है और रंग बिलकुल सफेद होता है। जबकि मिलावटी पनीर ठोस और रबर जैसा होता है। बेकिंग सोडा मिलने पर यह हल्का मसलने पर टूट भी जाता है।
विज्ञापन

ऐसे करें घी की पहचान : बाजार से खरीदे घी में से कुछ चम्मच घी लेकर उबाल लें फिर इसे 24 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद अगर घी महके और दानेदार दिखे तो यह असली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें