फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की जमीन बेचने में पूर्व पार्षद समेत 5 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ की जमीन बेचने में पूर्व पार्षद समेत 5 पर एफआईआर
विज्ञापन

- वक्फ की 400 करोड़ की जमीन बेचने का मामला, दर्ज हुई एफआईआर में आरोपियों पर पौने दो करोड़ की जमीन बेचने का है आरोप
- 60 रजिस्ट्री करने का है आरोप, जेडी अभियोजन ने दी थी अलग-अलग केस दर्ज कराने की सलाह, 25 दिन बाद दर्ज हुआ पहला केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। रेलवे रोड बजरिया में वक्फ की करीब पौने दो करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद सतीश चोपड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में रमरेत राम रोड पर फिरदौस मंजिल निवासी नवाब सोहराब खान उर्फ रमन ने तहरीर दी थी। गबन, धोखाधड़ी और रंगदारी की धाराओं में दर्ज एफआईआर में वर्तमान मुतवल्ली इमरान खान और पूर्व मुतवल्ली सलीम खान को भी आरोपी बनाया है। मामले में जिला स्तर से जांच कराने के बाद संबंधित अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई थी।
सोहराब खान के मुताबिक रमतेराम रोड निवासी सलीम खान ने मुतवल्ली न होते हुए भी रेलवे रोड बजरिया स्थित वक्फ की संपत्ति बेच दी। जिसकी कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपये है। इसकी शिकायत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ से की गई। जांच में सामने आया कि वर्तमान मुतवल्ली इमरान खान ने अपने चाचा सलीम (पूर्व मुतवल्ली) और राजेंद्र गुप्ता के साथ षड्यंत्र रचा और वक्फ की जमीन खुर्द-बुर्द की। सोहराब खान का कहना है कि उनके अलावा अधिवक्ता नदीमुद्दीन ने भी शिकायत की थी कि उनके चाचा नईमुद्दीन और सलीम खान और राजेंद्र गुप्ता ने फर्जीवाड़ा करते हुए बजरिया रेलवे रोड स्थित उनकी पुश्तैनी संपत्ति को लीज डीड में शामिल दिखा दिया। इसकी एवज में तीनों ने 50 लाख रुपये प्राप्त किए। साथ ही आरोप है कि बजरिया व्यापार मंडल का अध्यक्ष होने का रौब दिखाते हुए पूर्व पार्षद सतीश चोपड़ा ने 7 लाख रुपये यह कहकर लिए कि वह विवादित संपत्ति पर होटल बनाकर उनका सहयोग करेंगे। नवाब सोहराब खान का कहना है कि पूर्व मुतवल्ली सलीम और वर्तमान मुतवल्ली इमरान पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के करीब 10-10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

400 करोड़ की 20 बीघा जमीन बेचने का है आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2015 से 2020 तक वक्फ की करीब 400 करोड़ की संपत्ति बेच डाली। करीब 20 बीघा जमीन की 60 रजिस्ट्री हुई थीं। इस संबंध में डीएम के स्तर से जांच हुई। साथ ही संयुक्त निदेशक अभियोजन ने भी हर रजिस्ट्री पर अलग-अलग केस दर्ज कराने की विधिक राय दी थी। करीब 25 दिनों से फाइल नगर कोतवाली में अटकी हुई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को पहली एफआईआर दर्ज हुई है।
इनसेट.....
अल्पसंख्यक अधिकारी और अधिवक्ता पर एफआईआर की मांग
वक्फ की जमीन बेचने के मामले में आरोपी बनाए गए सलीम खान ने भी बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन कब्जाए बैठे नदीमुद्दीन ने उनके परिवार की निजी संपत्तियों को वक्फ बताकर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें की हैं। साथ ही विभिन्न हथकंडे अपनाकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। सलीम खान का कहना है कि जिस जमीन का बेचने का आरोप उन पर है, वह जमीन वक्फ की नहीं है। इसके बावजूद नदीमुद्दीन और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमृता सिंह उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। सलीम खान ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दोनों पर केस दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोट......
नगर कोतवाली थाने में पांच लोगों के खिलाफ वक्फ की जमीन बेचने का केस दर्ज हुआ है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें