फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का डर ः फ्रेंड्स कॉलोनी में जंगली बिल्ली को देखकर डरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ का डर : फ्रेंड्स कॉलोनी में जंगली बिल्ली को देखकर डरे लोग
विज्ञापन

गाजियाबाद। तेंदुआ का शहर में इतना खौफ है कि जंगली बिल्ली को सीसीटीवी में देखने के बाद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फ्रेंड्स कॉलोनी में तेंदुआ घूमने की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर दौड़े तो वह जंगली बिल्ली निकली। पांच दिन बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है। उधर, रविवार को डासना के अध्यात्मिक नगर में वाइल्ड लाइफ एसओएस आगरा की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ का पता नहीं चल सका।
बीते मंगलवार की रात करीब दो बजे राजनगर सेक्टर-13 में सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा था। इसके बाद शनिवार दोपहर 12:30 बजे डासना के अध्यात्मिक नगर में वनकर्मी समेत दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए का पता नहीं लगा पाए। शनिवार रात 12 बजे आगरा से वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम डासना पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। टीम के प्रेस ऑफिसर श्रेष्ठ पचौरी ने बताया कि तीन किलोमीटर का दायरे में अभियान चलाया गया है, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उसके पंजे के निशान केवल एक स्थान पर ही मिले हैं। सूखे पत्ते और रेलवे लाइन के पत्थर वाले रास्ते के कारण उसके निशान नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं रुकता तेंदुआ
वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने बताया कि तेंदुआ एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं रुक सकता है। वह सुनसान स्थान देखता है। उसकी एक खासियत और है जब तक उसे यह नहीं लगता कि कोई उस पर हमला करेगा, जब तक वह हमला नहीं करता।
तीन किमी जा चुका दूर
वाइल्ड लाइफ के पदाधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जिन बड़ी झाड़ियों में वह छिपा हुआ था, उसमें पत्थर मारकर देखे गए। कहीं छिपा होगा तो बाहर निकलकर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि तेंदुआ तीन किलोमीटर के दायरे से बाहर जा चुका है। शहर में भी सर्च अभियान चला रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदुआ जंगल में हिरण को और शहर में कुत्ते को अपना शिकार बनाता है। तेंदुए को देखकर भीड़ न लगाएं, इससे उसे पकड़ा जा सकता है।
लोगों में डर, फ्रेंड्स कॉलोनी में घूम रहा तेंदुआ
संजयनगर से सटी फ्रेंड्स कॉलोनी के एक घर के सीसीटीवी में जंगली बिल्ली कैद हो गई। लोगों को लगा कि तेंदुआ कॉलोनी में घूम रहा है। इससे वह डरे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय वन अधिकारी को इसके बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सर्च अभियान चलाया जंगली बिल्ली के पंजे के निशान मिले। उन्होंने लोगों से कहा डरने की जरूरत नहीं है। सावधान रहने की आवश्यकता है। कॉलोनी के देवेंद्र सिंह और मदनपाल ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। वह तेंदुआ जैसा ही है।
रात को आंगन में भी जाने से डर रहे लोग
डासना की अध्यात्मिक नगर कालोनी में तेंदुए का इतना खौफ है कि रात को लोग आंगन में निकलने में डर रहे हैं। अंधेरा होते ही घर के सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं। डासना नगर के अंदर भी तेंदुए को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। विपिन और आस मोहम्मद ने बताया कि डासना में छह बजे के बाद लोग घरों का दरवाजा बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन

आंगन में सभी लोग जाते हैं एक साथ
हमारा शौचालय आंगन में है। रात को किसी को जाना होता है तो परिवार के सभी सदस्य जगकर जाते हैं। कहीं तेंदुआ घर के अंदर न आ गया हो। सभी के हाथ में डंडा रहता है।
शिशु पाल सिंह, निवासी अध्यात्मिक नगर
रात भर लगता रहा डर
तेंदुआ हमारे घर के पास था। घर की दीवारें छोटी हैं, इस कारण पूरी रात डर लगता रहा कि कहीं घर के अंदर न आ गया हो। कई बार रात को जंगले में झांककर देखा।
शिखर शर्मा, निवासी अध्यात्मिक नगर डासना
--
घर की सभी लाइटें जलाकर रखीं
डर के कारण सभी लाइटें जलाकर रखीं, मैंने उसे अपनी आंखों के सामने कूदते हुए देखा तो डर और ज्यादा लग रहा है।
रामवती
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें