फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में गौतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ पर बिगड़े धौलाना विधायक के बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ पर धौलाना विधायक के बिगड़े बोल
विज्ञापन

- लोनी विधायक व उनके पिता से बदला लेने की बात का वीडियो वायरल
- मसूरी पुलिस ने विधायक असलम चौधरी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोनी में पिछले दिनों गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ पर धौलाना विधायक असलम चौधरी ने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और उनके पिता को बदला लेने की धमकी दे डाली। धमकी वाला वीडियो वायरल होने पर मसूरी पुलिस ने असलम चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा, 506, 505, 153 ए में केस दर्ज किया है।
लोनी बॉर्डर पुलिस की मुठभेड़ के दौरान फरार गोतस्करों की गिरफ्तारी न होने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि अगर नैतिकता बची है तो फरार गोतस्करों को जल्द गिरफ्तार कराकर उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई करें। विधायक ने एक बार फिर निलंबित इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को कर्त्तव्यनिष्ठ और जांबाज बताते हुए उनका निलंबन निरस्त करने की मांग की है। रविवार को धौलाना विधायक के 19 सेकेंड के वायरल वीडियो ने सियासी तूल पकड़ा दिया है। शहर में दिन भर वीडियो की चर्चा रही।
विज्ञापन

11 नवंबर को हुई थी बेहटा हाजीपुर में मुठभेड़
11 नवंबर को लोनी बॉर्डर पुलिस ने बेहटा हाजीपुर के गोदाम में छापा मारकर मुठभेड़ में सात गोतस्करों को गिरफ्तार किया था। सातों के पैर में एक ही जगह गोली लगने के कारण पुलिस की किरकिरी हुई थी, जिसके बाद एसएसपी ने 13 नवंबर को लोनी बॉर्डर एसएचओ राजेंद्र त्यागी को हटाते हुए इंदिरापुरम थाने में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया था। तबादले से मनोबल गिरने की बात कहते हुए इंस्पेक्टर ने तस्करा डाल घर के लिए रवानगी करा ली थी। अनुशासनहीनता के आरोप में एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था। मुठभेड़ के बाद से ही लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इस मामले से जुड़े हुए हैं।
शनिवार को तीसरा पत्र जारी करते हुए विधायक ने फरार तस्करों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि तस्करों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ा हो रहा है। गोदाम मालिक सलीम व उसके बेटे के गोदाम में 21 गोवध के मामले पकड़े गए लेकिन पुलिस सिर्फ चार बता रही है।
विज्ञापन

----------
एफआईआर की परवाह नहीं
एफआईआर दर्ज होती रहती है। कोई परवाह नहीं है। आगे देखेंगे क्या करना है।
असलम चौधरी, धौलाना विधायक
-------
धौलाना विधायक के द्वारा कही जा रही बात का वायरल वीडियो संज्ञान में है। मुझे बस इतना कहना है कि जिसे अपने धर्म के बारे में नहीं पता उसकी बातों का क्या बुरा मानना, अनपढ़ हैं, उनकी हैसियत ही क्या है।
नंद किशोर गुर्जर, लोनी विधायक
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें