सुनी ना अरजिया हमार ए छठी मईया...
गाजियाबाद। सुनी ना अरजिया हमार, ए छठी मईयां..., कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए....आदि छठ मईया के गीत और सिर पर टोकरी लिए, नंगे पांव गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। हिंडन घाट सहित विभिन्न सोसायटीज में तालाबों और स्विमिंग पुल में श्रद्धालुओं ने छठ किया।
अस्थाई छठ घाट और सोसायटीज के स्वीमिंग पुल में श्रद्धालु बीच पानी में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते हुए सूर्यास्त होने की इंतजार किया। महिलाओं और पुरुषों ने छठी मईया की पूजा फूल-अक्षत, फल, ठेकुआ- पुड़ी, चना आदि से पूजा की। उसके बाद सूप में फलों, पकवानों और नारियल को रखकर हल्दी -आटे के लेप और सिंदूर से पूज कर सूप के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। बृहस्पतिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा।
स्वीमिंग पुल और अस्थाई घाट पर हुई पूजा
शहर में हिंडन घाट के अलावा संजयनगर, विजनयनगर, प्रताप विहार, नंदग्राम आदि जगहों पर भी छठ पूजा की गई। संजनयगर सेक्टर-23 के स्वीमिंग पुल में लोगों ने सूर्य भगवान को जल दिया। राजनगर एक्सटेंशन के रिवर हाइट्स में, क्रासिंग के गोल्फ लिंक, स्काइटेक फेज-2, केडीबी ग्रैंड सवाना, आशियाना, एसजी इंप्रेशन सहित अन्य सोसायटीज में स्विमिंग पुल में पूजा हुई। इसके अलावा विजयनगर के रामलीला ग्राउंड में भी अस्थाई तालाब बनाकर सजावट आदि करके व्रतियों ने वहां पूजा-अर्चना की।
इनसेट
सोसायटीज के स्वीमिंग पुल बने घाट
राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा सोसायटी के पीछे अस्थाई छठ घाट बनाया गया था जहां 50 से अधिक छठ व्रत करने वाले परिवार के लोगों ने अर्घ्य दिया। इसमें पार्षद संजीव त्यागी, राजकुमार त्यागी, अजनारा इंटेग्रिटी के सचिव वेंकटेश, राहुल गर्ग, सत्येंद्र श्रीवास्तव, एसएन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फार्च्यन रेजिडेंसी के स्विमिंग पुल में छठ पूजा की गई। इस मौके पर जेपी श्रीवास्तव, संतोष झा, सत्या राय, बलजीत मल्होत्रा, सूर्य प्रताप सिंह और अतुल सिंह मौजूद रहे।
इनसेट:
नवयुवक भोजपुरी विकास समिति ने विजयनगर सेक्टर-11 में छठ पूजा हुई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, धूप देव यादव, राजकिशोर सिंह, केपी सिंह, आत्मा प्रसाद, रामदास दूबे आदि मौजूद रहे। शहीद मंगल पांडे पार्क में में हुई छठ पूजा में एके सिंह, अजय मिश्रा, कलंदर यादव मौजूद रहे।