चुनावी रथ आज आपके शहर में, मुद्दों पर खुल कर करें चर्चा
- अमर उजाला आपकी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाएगा
- मंच पर राजनीतिक प्रतिनिधियों से सीधे पूछे जाएंगे जनहित से जुड़े मुद्दे
- गाजियाबाद से शुरू होकर पूरे प्रदेश में जाएगा चुनावी रथ, टटोलेगा जनता की नब्ज
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी गाजियाबाद। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज आपके शहर में रहेगा। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दल जुट गए हैं। आपके शहर में पिछले साढ़े चार साल में क्या काम हुए। क्या अपेक्षाएं थी, क्या घोषणाएं थीं, कितना काम हुआ, क्या बाकी रहा। क्या होना चाहिए, कैसी सरकार होनी चाहिए, मंच पर आकर आप अपनी बात बेबाकी से रख सकते हैं। आपकी आवाज को हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे और उनसे जवाब भी लेंगे।
चुनावी रथ सुबह आठ बजे नोएडा से गांधी नगर स्थित तिलक टी स्टॉल पर पहुंचेगा। यहां पर हमारी डिजिटल टीम के साथी जनता से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव के बारे में उनकी राय ली जाएगी।
टीम दोपहर 12 बजे राजनगर सेक्टर तीन के पार्क में आधी आबादी से चुनावी चर्चा करेगी। यहां पर महिलाएं अपना पक्ष रख सकती हैं। पहली बार वोटर बनीं युवतियां कैसी सरकारी चाहती हैं, शहर में सुरक्षा, महिला कल्याण, शिक्षा समेत अन्य मुद्दे पर बात कर सकती हैं।
दोपहर दो बजे नेहरू स्टेडियम में युवाओं से संवाद किया जाएगा। युवा की सोच, क्या परिवर्तन चाहते हैं, खेल, शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। क्या काम नहीं हुए, क्या काम होने चाहिए, जैसे सवाल कर अपना पक्ष रख सकते हैं।
शाम चार बजे लोहिया नगर हिंदी भवन में प्रमुख राजनीतिक दलों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों के साथ संवाद किया जाएगा। यहां आपके सवालों का जवब जनप्रतिनिधियों से लिया जाएगा। आपकी आवाज बनकर आपके सवालों का जवाब लिया जाएगा। आपकी बातों को देश और प्रदेश के बड़े नेताओं, अफसरों तक पहुंचाया जाएगा।
--------
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
---------
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
- अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
- ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
- वहीं, amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
- सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
- इन सभी कार्यक्रमों के जरिये दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट (आवाज) पर भी उपलब्ध रहेगी।
----------------