फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 58 दिन में चार से बढ़कर 1007 हो गया है। जनवरी से छह सितंबर तक सिर्फ चार मरीज थे। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। तीस सितंबर तक 312 और 31 अक्तूबर तक 959 मरीज हो गए। नवंबर में तीन दिन में 48 मरीज मिले हैं। 2016 में 621 मरीज थे। हॉट स्पॉट बनाने के बावजूद लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बार उन क्षेत्रों में मरीजों की संख्या बढ़ी है, जहां पर पहले मरीज नहीं थे।
डेंगू से युवक की मौत
मंगलवार रात में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पांच महीने पहले शादी हुई थी। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। जिले में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पुष्टि सिर्फ तीन की हुई है। इस मौत के बारे में भी अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है। डेंगू से एक युवक की मौत हो गई है। पांच महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मौत तो दूर डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट तक पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। अधिकारी इस मौत को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि युवक की मौत की जानकारी नहीं है। संबंधित अस्पताल से रिपोर्ट मंगाकर पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन

23 से शुरू हुआ था बुखार, दो नवंबर को मौत
तुराब नगर निवासी अभिषेक बंसल ने बताया कि मोहल्ला निवासी टाइप राइटिंग करने वाले व्यक्ति के 32 वर्षीय बेटे को 23 अक्तूबर से बुखार होना शुरू हुआ था। परिजनों ने पहले सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने और प्लेटलेट्स दस हो जाने पर सोमवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार (दो नवंबर) देर रात युवक की मौत हो गई। अभिषेक ने बताया कि युवक की 6 जून 2021 को शादी हुई थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे।
सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज नर्स और वार्ड ब्वाय के सहारे
इस समय एमएमजी अस्पताल में डेंगू के 22 और संयुक्त अस्पताल में 12 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार अनीता का कहना है कि वार्ड में सिर्फ एक बार डॉक्टर आते हैं, इसके बाद सिर्फ वार्ड और नर्स ही इलाज करती हैं। एमएमजी अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की प्लेटलेट्स दस हजार तक रह गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। अगर इलाज में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को मिले 15 मरीज
बुधवार को जिले में 15 मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों को भर्ती किया गया है, अन्य का घर पर इलाज चल रहा है। इस समय जिले में कुल 68 मरीज भर्ती हैं। अब तक जिले में डेंगू के1007 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 570 का इलाज अस्पताल में हुआ है। जबकि अन्य मरीज घर पर स्वस्थ हुए हैं। नवंबर में 48 मरीज मिल चुके हैं।
वर्ष - मरीज
2021 - 1007
2020 - 15
2019 - 88
2018 - 68
2017 - 232
2016 - 621
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें