फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ही कारोबारी से लूट लिए सवा दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ही कारोबारी से लूट लिए सवा दो लाख रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। चार दिन पहले नेहरू नगर में एल्यूमीनियम कारोबारी बालकृष्ण गोयल से सवा दो लाख रुपये की लूट उनके ही पूर्व व वर्तमान कर्मचारियों ने मिलकर की थी। सिहानी गेट पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कैला खेड़ा विजयनगर निवासी शारिक पुत्र महमूद, चंदा गिरी, शारिक पुत्र रहीस और नंदग्राम निवासी मोहित उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। चंदा व छोटू व शारिक पुत्र रहीस कारोबारी के यहां नौकरी करते हैं, जबकि वारदात की साजिश रचने वाला आहिल निवासी कैला खेड़ा अभी फरार है।
नेहरू नगर द्वितीय निवासी बालकृष्ण गोयल एल्यूमीनियम कारोबारी हैं। घर से करीब 70 मीटर दूर ही वह अपना कारोबार चलाते हैं। 19 अक्तूबर की रात को दुकान बंद करने के बाद वह थैले में कैश लेकर घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचते ही स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने तमंचा तानकर उनसे सवा दो लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। कारोबारी की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कारोबारी के बेटे विजय कुमार गोयल ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस तरह बनाई योजना
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि कारोबारी के यहां पूर्व में नौकरी करने वाले कैला खेड़ा निवासी आहिल ने वर्तमान कर्मचारी चंदा के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। दोनों को पता था कि कारोबारी दुकान बंद करने के बाद कैश घर लेकर जाते हैं। इसके लिए आहिल ने अन्य कर्मचारियों छोटू व शारिक पुत्र रहीस को हिस्सेदार बनाकर योजना में शामिल किया। वहीं, आहिल ने वारदात करने के लिए अपने दोस्त शारिक पुत्र महबूब को शामिल किया।
विज्ञापन

स्कूटी के नंबर से पकड़े गए आरोपी
चंदा, मोहित व शारिक ने कारोबारी की रेकी की और आहिल ने दोस्त शारिक के साथ नगदी से भरा बैग लूटा। आहिल ने वारदात में अपनी ही स्कूटी इस्तेमाल की थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर स्कूटी का नंबर मिला, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। सीओ द्वितीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से बैग और तमंचा बरामद हुआ है। बैग में 60 हजार रुपये, कारोबारी का पैन कार्ड व कारोबारी के बेटे का आधार कार्ड मिला है। फरार आहिल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें