फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद गाजियाबाद-देहरादून रूट पर 130 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह बाद गाजियाबाद-देहरादून रूट पर 130 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, तैयारी शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। नई दिल्ली-गाजियाबाद-देहरादून रेल रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। पांच माह बाद इस रूट पर ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने लगेंगे। इससे गाजियाबाद से देहरादून तक की यात्रा करीब 45 मिनट कम समय में पूरी हो जाएगी। रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। इससे न केवल गाजियाबाद, बल्कि दिल्ली, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर के यात्रियों को फायदा होगा।
फिलहाल नई दिल्ली-मेरठ-देहरादून रेल रूट पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। हालांकि इस रफ्तार से पूरे सेक्शन पर ट्रेनें नहीं दौड़ पाती हैं। इस रूट पर ट्रेनों की औसत रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहती है। रूट पर सबसे ज्यादा तेज चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस में अभी तक गाजियाबाद से देहरादून तक का सफर पूरा करने में 5:40 घंटे का समय लगता है, जबकि अन्य ट्रेनों में औसतन आठ घंटे का समय लगता है। ऐसे में अब रेलवे इस रूट पर देहरादून तक के सफर का समय और कम करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा किए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
गाजियाबाद क्षेत्र में ट्र्रैक को दुरुस्त करने का हो चुका काम
बीते दिनों रेलवे ने गाजियाबाद-मेरठ रूट पर सभी क्रॉसिंग पर सिग्नल और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया था। दिल्ली से मंगाई गई मशीनों के जरिए इस ट्रैक को अपग्रेड कराया गया था। इसके लिए तीन दिन तक राजनगर रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा गया था। विवेकानंद नगर क्रॉसिंग को भी दुरुस्त किया जा चुका है। इसके अलावा इस रूट पर ट्रैक को भी अपग्रेड किया जा चुका है।
----
तेजस ट्रेन चलाने की भी है योजना
नई दिल्ली-देहरादून रूट पर रेलवे की ओर से तेजस ट्रेन चलाने की भी योजना है। पूर्व रेल मंत्री इसको लेकर प्लानिंग कर चुके हैं। फिलहाल तेजस ट्रेन नई दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाई जा रही हैं। पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन में यात्री लग्जरी सफर का आनंद ले सकेंगे। ट्रैक और सिग्नल प्वाइंट को अपग्रेड कर इस रूट पर स्पीड बढ़ जाने के बाद ही तेजस चलाने की योजना साकार हो सकती है।
----
इन ट्रेनों की बढ़ सकती है रफ्तार
नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी
उज्जैनी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी
नंदा देवी स्पेशल एक्सप्रेस
उत्तरांचल एक्सप्रेस
ओखा-देहरादून एक्सप्रेस
देहरादून-कोचुवली एक्सप्रेस
-----
पूरे रूट का हो चुका दोहरीकरण
गाजियाबाद-देहरादून के बीच कुछ क्षेत्र में सिंगल रेल लाइन थी। रेलवे अब इस रूट का दोहरीकरण कर चुका है। अब नई दिल्ली-गाजियबाद-देहरादून का पूरा रूट डबल हो चुका है। यानी इस पर अप और डाउन ट्रेनों के लिए अलग-अलग ट्रैक बन चुके हैं। ऐसे में अब रफ्तार बढ़ाने की सारी अड़चनें दूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

-----
बयान
रेल सेवा को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई दिल्ली-गाजियाबाद-देहरादून रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से पहले की तैयारियों का काम चल रहा है। करीब चार माह में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सेफ्टी विभाग से एनओसी मिलने के बाद ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 हो जाएगी। - डिंपी गर्ग, डीआरएम, दिल्ली डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें