फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धेवते ने नानी पर तमंचा ताना, छीनकर पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
धेवते ने नानी पर तमंचा ताना, छीनकर थाने पहुंची
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में मकान पर कब्जे के विवाद में युवक ने मारपीट के बाद नानी पर तमंचा तान दिया। नानी ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचा छीन लिया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वृद्धा तमंचा लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट, धमकी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर में रहने वाली बिजेंद्री देवी का कहना है कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका एक मकान मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई गांव में है। मकान को उन्होंने कई साल पहले जेठ रामनाथ को रहने के लिए दिया था। जेठ रामनाथ और उनकी पत्नी के अलावा उनके तीन बेटों का देहांत हो चुका है। फिलहाल मकान पर उनकी बेटी मुनेश का कब्जा है। मुनेश मकान को खाली नहीं कर रही है। बिजेंद्री का आरोप है कि मकान पर कब्जे को लेकर ही बुधवार को वह बेटी के पास गई थी। इसी दौरान बेटी व धेवते अंकुर चौधरी ने मकान न छोड़ने की बात कही। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और उसी बीच अंकुर ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। बिजेंद्री का कहना है कि हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने अंकुर से तमंचा छीन लिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंचीं
बिजेंद्री देवी हाथ में तमंचा लेकर मधुबन बापूधाम थाने पहुंची तो पुलिस भी चौंक गई। उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। एसएचओ देव पाल सिंह पुंडीर का कहना है कि अंकुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें