फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में से नौ लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में से नौ लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विज्ञापन

मसूरी। एनएच-9 स्थित वेदांता फार्म हाउस में शनिवार रात शादी समारोह में से नौ लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक कोट में चोरी किया बैग छिपाकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हापुड़ के श्रीनगर निवासी राकेश वर्मा की हापुड़ में सराफा कारोबारी हैं। शनिवार को वेदांता फार्म हाउस में उनके बेटे कृष्णा वर्मा की शादी थी। जानकारी के अनुसार दिन में फेरे की रस्म के बाद रात को रिसेप्शन का कार्यक्रम था। जिसमें दूल्हा के पिता राकेश वर्मा फार्म हाउस व अन्य भुगतान के लिए 6 लाख रुपये बैग में लाए थे। जिसमें करीब तीन लाख रुपये के शगुन के लिफाफे भी थे। जिसे राकेश वर्मा के ससुर ने संभाल रखा था। कार्यक्रम समाप्ति के दौरान रात करीब 12 बजे वह बैग को राकेश को सौंपकर चले गए। करीब सवा 12 बजे सभी घर लौटने लगे तो मौके से बैग गायब मिला। रिश्तेदारों से इसकी जानकारी की बैग नहीं मिला। इसकी जानकारी फार्म हाउस प्रबंधन को देकर सीसीटीवी कैमरे देखे गए। जिसमें एक युवक सौफे पर रखा काले रंग का बैग कोट में छिपाकर चोरी करके ले जाता दिखा दिया। वहीं फार्म हाउस के बाहर उसके पीछे दूसरा युवक फोन पर बात करते हुए भागता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें