फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास ट्रांसपोर्टर को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पास ट्रांसपोर्टर को गोली मारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर में सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर कलवा (40) को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल ट्रांसपोर्टर को परिजनों ने जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें यशोदा अस्पताल में ले गए, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी कलवा पुत्र असगर सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर के पास गली में जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि कलवा छोटी गाड़ी चलाते हैं, साथ ही छोटी गाड़ियों को किराए पर चलवाते भी हैं। मिनी ट्रांसपोर्ट के तौर पर काम करने वाले कलवा के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उनकी किसी से रंजिश या विवाद तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें