फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर १५० की स्पीड पर भी नंबर प्लेट पढ़ लेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150 की रफ्तार
विज्ञापन

पर भी वाहनों का नंबर पढ़ लेंगे कैमरे
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू होने के बाद ई-चालान की भी तैयारी की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर लगाए गए करीब 190 सीसीटीवी कैमरे 150 किमी की रफ्तार से चलते वाहनों की नंबर प्लेट भी पढ़ लेंगे और डाटा ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच जाएगा। इन फुटेज के आधार पर ही यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने ई-चालान करने में आ रही बाधाओं को दो-तीन दिन में दूर करने का दावा किया है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी। इसके लिए कांट्रेक्ट लेने वाली पाथवे इंडिया नाम की फर्म ने काशी टोल बूथ पर तैयारी भी शुरू कर दी है। डासना से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम भी काशी टोल बूथ पर बनाया गया है। वाहनों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाले कैमरे लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ऐसे कैमरे लगाए गए हैं कि 150-160 किमी की रफ्तार वाले वाहन भी इन कैमरों से बच नहीं पाएंगे। उनकी नंबर प्लेट को भी यह कैमरे आसानी से पढ़ सकेंगे। यानी यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालक चालान से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर की जा रहीं तकनीकी दिक्कतें
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ई-चालान करने में जो तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। दो-तीन दिन में यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इसके बाद ई-चालान भी शुरू कर दिए जाएंगे।
- रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें