फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 हजार को लगा दूसरा डोज, कल 60 हजार का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
7 हजार को लगा दूसरा डोज
विज्ञापन

कल 60 हजार का टीकाकरण
गाजियाबाद। कोरोना से बचाव के लिए पहली बार जिले में शनिवार को 7453 लोगों को वैक्सीन का सिर्फ दूसरा डोज दिया गया। सोमवार को जिले में 60 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को विभाग के पास 29 हजार वैक्सीन आ गई, जबकि शेष 21 हजार डोज रविवार को मिलेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में टीकाकरण बढ़ाने के लिए फिर से एक दिन में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 60 हजार लोगों का टीकाकरण किए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। तीन अगस्त को 79822 लोगों का टीकाकरण किया गया था। टीकाकरण के लिए अंतिम कार्ययोजना 14 अगस्त को वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर तैयार की जाएगी। हालांकि अभी विभाग 120 से 130 केंद्रों पर टीकाकरण करने के लिए योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

ऑन स्पॉट भी होगा टीकाकरण
पहले से स्लॉट बुकिंग के अलावा ऑन स्पॉट पंजीकरण भी किया जाएगा। लोगों को जानकारी देेने के लिए क्षेत्र की आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को गांव व मोहल्ले में संपर्क कर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक एक दिन में अधिकतम रिकार्ड टीकाकरण के साथ ही 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले 60357 लोगों ने टीका लगाया गया था। तीन अगस्त को 45 से 60 उम्र वाले 14450 लोगों ने टीकाकरण कराया था, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5015 लोगों ने टीकाकरण कराया था।
विज्ञापन

अब तक 16.85 लाख को लग चुकी है वैक्सीन
अब तक 1685108 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग में 939694 का टीकाकरण हो चुका है। 45 से 60 वाले 484467 को टीका लगा, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 260947 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में कुल 23 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें