फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी विधायक के बेटे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी विधायक के बेटे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

लोनी। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे नागेश का हर्ष फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फायरिंग के लिए नागेश को पिस्टल वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उनके कहने के बाद ही नागेश ने पिस्टल को हवा की तरफ कर गोली चलाई। वहां वन विभाग के चार सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, सभी चुपचाप खड़े देखते रहे। वीडियो छह जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
वीडियो गनौली गांव में हुए पौधरोपण कार्यक्रम का है। पहले लोगों ने पौधे लगाए और फिर आराम से खड़े बातें कर रहे थे। तभी अशोक कुमार ने नागेश से कुछ कहा और हाथ में पिस्टल थमा दी। इसके बाद ही नागेश ने हवा में गोली चलाई। वीडियो में गोली चलने के बाद उनके हाथ में झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो वायरल हो गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा, एयर गन थी, वन अधिकारी ने बताई खिलौना
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर विधायक नंद किशोर का कहना है कि बेटे ने पिस्टल नहीं, बंदर भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एयरगन चलाई थी। इसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ लोगों ने सोशल मीडियो पर इसे हर्ष फायरिंग बता दिया, जो सही नहीं है। उधर, वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार का बयान विधायक से अलग है। उनका कहना है कि नागेश ने गोली नहीं चलाई, उसके हाथ में जो दी थी, वह पिस्टल नहीं, बच्चों के खिलौने वाली प्लास्टिक की गन थी। यह विधायक के कार्यालय से लाई गई थी।
जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट - एसपी
एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों से बात की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विजय जुलूस में बदमाश ने चलाई थी गोली
लोनी विधायक के भतीजे कोमल की पत्नी वंदना के लोनी ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद निकाले गए विजय जुलूस में भी हर्ष फायरिंग हुई थी। इसका केस पुलिस ने दर्ज किया था। बदमाश अभिषेक बैसला ने गोली चलाई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में हरियाणा और दिल्ली में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें