फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने रोकी मालगाड़ी, लोको पायलट ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय ने रोकी मालगाड़ी, लोको पायलट ने ट्रेन रोक गाय को हटवाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक गाय की वजह से मालगाड़ी को रोकना पड़ा। स्टेशन के पंजाब यार्ड के पास गाय ट्रैक के पास उगी घास को चरने पहुंच गई। इसी दौरान यार्ड में मालगाड़ी की शंटिंग की जा रही थी। गाय को सामने देख लोको पायलट ने मालगाड़ी रोकी और गाय को ट्रैक के बीच से हटवाया। गाय के हटने के बाद मालगाड़ी को आगे ले जाया गया।
वाकया शाम करीब चार बजे हुआ। पंजाब यार्ड की ओर से एक खाली मालगाड़ी को शंट किया जा रहा था। यह मालगाड़ी गोशाला फाटक की ओर से यार्ड में जा रही थी। नए फुटओवर ब्रिज के पास मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर एक गाय आ गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी की गति बहुत कम थी। शंटिंग कर रहे लोको पायलट ने मालगाड़ी रोकी और नीचे उतरकर गाय को खदेड़ने लगे। तब तक एक अन्य युवक आया और गाय को ट्रैक से भगाया। इसी ट्रैक के बगल में प्लेटफार्म नंबर एक का ट्रैक है और इस पर तेज गति से ट्रेनों का आवागमन रहता है। ट्रैक पर गाय या अन्य पशु के आने पर इस ट्रैक पर ट्रेन को एकाएक रोकना संभव नहीं है। ऐसे में बेआसरा पशु यहां कभी भी ट्रेन हादसे की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्लेटफार्म पर ट्रॉली या व्हील चेयर ले जाने के लिए बना है रास्ता।
स्टेशन के दोनों ओर लोहे की फेंसिंग लगी हुई है, लेकिन दोनों यार्ड की ओर वाहन या प्लेटफार्म तक सामान की ट्रॉली, व्हील चेयर ले जाने के लिए रास्ता बनाया हुआ है। यहां फेंसिंग नहीं है। इसी जगह से गाय, सांड या अन्य पशु ट्रैक पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें