फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का अंतिम सोमवार पर मंदिरों में हुई पूजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने घरों और मंदिरों में भी रुद्राभिषेक किया। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह पांच बजे महंत नारायण गिरि और आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने पहले भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। उसके बाद भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई लोगों ने रुद्राभिषेक भी कराए। शाम को भगवान दूधेश्वर का भव्य शृंगार किया गया और आरती हुई। इस दौरान 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

हरनंदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह से भक्तों ने पूजा शुरू की। सुबह मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। पूजन के बाद महंत कैलाशी गिरि सहित महिलाओं ने भजन गाए ...भोले बाबा हम तुम्हारे हो गए.., भोले हमको तेरा बड़ा सहारा है... मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो आदि भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुनीता उपाध्याय, देवकी शर्मा, अनीता गुप्ता, अनीता त्यागी, निधि विश्वकर्मा, ज्योति बंसल, सीमा भसीन, अंजू राणा, नीता यादव सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें