फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ व इलाहाबाद को उड़ान सेवा का आज भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ व प्रयागराज को उड़ाने सेवा भी जल्द, आज भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

गाजियाबाद। जल्द ही लखनऊ और प्रयागराज के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज (शनिवार) को शासन के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शुक्रवार शाम को हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उड़ान सेवा शुरू होने गाजियाबाद वासियों को बधाई दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी से कहा कि वो लखनऊ व इलाहाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने का प्रस्ताव तत्काल भेजें। उधर, डीएम ने इस संबंध में अथॉरिटी के अधिकारियों से विस्तृत वार्ता की है, जिसके बाद उन्होंने भी प्रस्ताव मांग लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी उस पर मौखिक सहमति दे दी है। अब प्रस्ताव जाने के बाद अथॉरिटी की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद इंतजार है। उसके बाद प्रदेश के दो बड़े शहरों की सीधे गाजियाबाद से हवाई कनेक्टिविटी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने उड़ान सेवा के लिए गाजियाबाद के लोगों को बधाई दी है। सीएम देरशाम को हरियाणा में चुनावी सभा में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ जाने से पहले हिंडन एयरबेस पर पहुंचे थे, जहां पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने उन्होंने उड़ान सेवा को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों को उड़ान सेवा पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ और प्रयागराज सबसे पहले जरूरी है। उनके लिए प्रशासन तत्काल प्रस्ताव भेजे, जिससे की राज्य सरकार केंद्र में उस मामले को रखकर उड़ान सेवा शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें