फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं से समर्थन मांगेंगे व्यापारी

Sat, 12 Sep 2020 05:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
निजी स्कूल प्रबंधकों द्वारा ले जा रही फीस के विरोध में इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, व्यापार मंडल ने प्रशासन से फीस में राहत देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फीस माफी पर अब अभिभावक संगठनों के साथ इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने भी सांसद, विधायक, पार्षद और विपक्ष से समर्थन मांगने के लिए आग्रह सप्ताह चलाने की योजना तैयार की है। शनिवार को काला पत्थर रोड पर व्यापार मंडल ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधकों की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


आरोप है कि फीस न देने पर स्कूल प्रबंधन छात्र-छात्राओं पर दबाव बना रहे हैं। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से स्कूल प्रबंधकों को सद्बुधि देने की प्रार्थना की गई। कोरोना में काम-कारोबार पूरी तरह से ठप होने के बाद व्यापार वर्ग बेहद परेशान हैं।

आजीविका चलाने के लिए भी व्यापारियों को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है। बाजार में लोग खरीददारी करने भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इनके सबके बीच स्कूल प्रबंधन लगातार बच्चों और अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में तमाम अभिभावक तनाव में आ गए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि फीस जमा न करने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित किया जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमबीर यादव का कहना है कि शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। जिससे प्रशासनिक अधिकारी कोई निर्णय लेकर हजारों अभिभावकों को बड़ी राहत दे सकें।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पक्ष और विपक्ष के नेताओं से फीस माफी के मुद्दे पर समर्थन मांंगा जाएगा। इस बीच प्रमोद कुमार, जितेन्द्र  शर्मा, हरिओम पोरवाल, अनुज त्यागी, मुनिपाल प्रजापति, अरुण त्यागी, दिनेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें