फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, शव ना देने पर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 26 Mar 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

परिजनों का कहना है कि आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले ही मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लेने के लिए मौत के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला कलावती की मौत होने के बाद शव नही देने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


राजापुर निवासी कैलाश फैक्टरी में श्रमिक है उनकी पत्नी 50 वर्षीय कलावती के पित्त की थैली में पथरी थी दर्द होने पर 23 मार्च की शाम भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान आज रात 2 बजे मौत हो गई।

कैलाश ने बताया कि अस्पताल ने 70000 का बिल बना दिया है जांच के नाम पर 18000 रुपये मांग रहे हैं लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे। परिजनों का आरोप है कि महिला को भर्ती करने के बाद रात भर बिना किसी इलाज के रखा गया और दूसरे दिन सुबह आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले ही मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लेने के लिए मौत के बारे में जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें